Follow Us on

गजब मौका! Oppo Reno 7 5G फोन पर मिल रहा 4000 रुपये का डिस्काउंट

Oppo Reno 7 5G को सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart से स्मार्टफोन खरीदने पर ग्राहकों को हजारों रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। फोन के स्पेसिफिकेशन, कीमत और ऑफर्स जानने के लिए नीचे पढ़ें।

zoom icon
15

Oppo Reno 7 5G Display

ओप्पो के इस 5G स्मार्टफोन में 2400 × 1080 पिक्सल रेजलूशन वाला 6.4 इंच का Full HD AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 90Hz तक, पीक ब्राइटनेस 430 nits और टच सैंपलिंग रेट 180Hz तक है। स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass 5 का प्रोटेक्शन मिलता है।

zoom icon
25

Oppo Reno 7 5G Specification

यह 5G स्मार्टफोन एक ही वेरिएंट में आता है। इसमें 8GB RAM के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। इसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। फोन में Octa Core MediaTek Dimensity 900 प्रोसेसर दिया गया है।

zoom icon
35

Oppo reno 7 5G Camera

इसके बैक साइड में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 64MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 2MP का मेक्रो लेंस लगा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन 32MP के फ्रंट कैमरा से लैस है।

zoom icon
45

Oppo Reno 7 5G Battery

ओप्पो का यह स्मार्टफोन 4500mAh बैटरी के साथ आता है। इसमें 65W SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। डिवाइस में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन ColorOS 12 पर रन करता है।

zoom icon
55

Oppo reno 7 5G Price and Offer

इस हैंडसेट की कीमत 28,999 रुपये है। इसे अभी Flipkart से खरीदने पर 4000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। यह ऑफर सभी डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर है। हालांकि, ऑफर सीमित समय के लिए ही है। फोन पर 24000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।