Follow Us on

Flipkart Sale 2023: 6000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन पर मिल रही छूट, कीमत 15 हजार रुपये से कम

Flipkart Big Saving Days Sale चल रही है। इसमें कई प्रोडक्ट पर तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप कम दाम में 6000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो अभी अच्छा मौका है। सेल में 15000 रुपये से कम वाले ऐसे फोन्स पर भी छूट है, जिसमें 6000mAh बैटरी दी गई है। आज हम इन पर मिल रहे ऑफर्स बताएंगे। आइये, जानते हैं।

zoom icon
15

Infinix HOT 20 Play

4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले इस स्मार्टफोन में 6.82 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन MediaTek G37 प्रोसेसर, 6000mAh बैटरी और 13MP रियर कैमरा के साथ आता है। इसकी कीमत 8,499 रुपये है।

zoom icon
25

Realme C12

रियलमी के इस स्मार्टफोन में 3GB RAM के साथ 32GB स्टोरेज दिया गया है। फोन 6000mAh की बैटरी और Mediatek Helio G35 प्रोसेसर के साथ आता है। हैंडसेट 13MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। सेल में फोन की कीमत 10,999 रुपये है। फ्लिपकार्ट सेल में HDFC बैंक के कार्ड पर 10 प्रतिशत और SBI बैंक के कार्ड पर 750 रुपये तक का ऑफ है।

zoom icon
35

Samsung Galaxy M13

6000mAh बैटरी वाले सैमसंग के इस फोन में 6GB तक RAM के साथ 64GB स्टोरेज दिया गया है। फोन 6.6 इंच के डिस्प्ले और 50MP रियर कैमरा सेटअप मिलता है। Flipkart पर फोन 10,929 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है। HDFC बैंक के कार्ड पर 10 प्रतिशत की छूट है।

zoom icon
45

Redmi 10 Power

रेडमी का यह फोन 6000mAh बैटरी के साथ आता है। इसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ-साथ 6.7 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोन 50MP रियर कैमरे से लैस है। Flipkart पर यह 12,152 रुपये में मिल रहा है। साथ ही HDFC बैंक के कार्ड पर 10 प्रतिशत की छूट है।

zoom icon
55

Samsung Galaxy M33 5G

यह 5G फोन भी 6000mAh बैटरी के साथ आता है। इसमें 8GB तक RAM के साथ 128GB स्टोरेज मिलता है। हैंडसेट 50MP रियर कैमरा से लैस है। स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 15000 रुपये से थोड़ी ज्यादा 15,582 है। हालांकि, सेल में 10 प्रतिशत के डिस्काउंट के साथ इसे 15000 रुपये से कम में खरीद पाएंगे।