Follow Us on

8GB RAM और 5000mAh बैटरी वाले Poco के स्मार्टफोन को सस्ते में लाएं घर, Flipkart पर मिल रही छूट

Poco के 8GB RAM वाले स्मार्टफोन को छूट के साथ खरीदने का मौका मिल रहा है। Flipkart डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। आज हम पोको के 8GB RAM वाले ऐसे फोन्स बताने वाले हैं। आइये, जानते हैं।

zoom icon
15

Poco M4 Pro 5G

पोको के इस फोन में 8GB तक RAM और 128GB तक स्टोरेज दिया गया है। फोन 6.43 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले मिलता है। इसमें 5000mAh की बैटरी और Mediatek Helio G96 प्रोसेसर आता है। फोन 64MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसके 8GB RAM वाले वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। फोन पर HDFC बैंक के कार्ड पर 4000 रुपये का डिस्काउंट है।

zoom icon
25

Poco X5 5G

पोको के इस 5G फोन में 8GB तक RAM के साथ 256GB तक स्टोरेज मिलता है। फोन 6.67 इंच का डिस्प्ले और 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसमें 48MP ट्रिपल रियर कैमरा और Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर दिया गया है। फोन के 8GB RAM वाले वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है। HDFC बैंक के कार्ड पर 1250 रुपये की छूट है।

zoom icon
35

Poco X4 Pro 5G

यह फोन 6.67 इंच के डिस्प्ले के साथ 64MP ट्रिपल रियर कैमरा मिलता है। इसमें 5000mAh बैटरी और Qualcomm Snapdragon 695 5G प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 8GB तक RAM के साथ 128GB तक स्टोरेज मिलता है। इसके 8GB RAM वाले वेरिएंट की कीमत भी 17,999 रुपये है। इस पर HDFC बैंक के कार्ड पर 4000 रुपये का डिस्काउंट दिया गया है।

zoom icon
45

Poco X5 Pro 5G

पोको के इस 5G फोन में 6.67 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 108MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5000mAh की बैटरी मिलता है। फोन Qualcomm Snapdragon 778G प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलता है। फोन के 8GB RAM वाले वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है।

zoom icon
55

Poco F5 5G

यह फोन 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज दिया गया है। इसमें 64MP ट्रिपल रियर कैमरा और 5000mAh की बैटरी दी गई है। फोन Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 2 प्रोसेसर से लैस है। फोन में 6.67 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसकी कीमत 34,999 रुपये से शुरू है। HDFC बैंक के कार्ड पर 1250 रुपये का डिस्काउंट है।