Written By: Harshit harsh | Edited By: Harshit harsh | Published: Jul 31, 2023, 09:02 PM (IST) | Edited: Jul 31, 2023, 10:39 PM (IST)
Written By: Harshit harsh | Edited By: Harshit harsh | Published: Jul 31, 2023, 09:02 PM (IST) | Edited: Jul 31, 2023, 10:39 PM (IST)
रियलमी के इस फोन में 6.72 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है। इस फोन के डिस्प्ले में डायनैमिक आइलैंड फीचर मिलता है। फोन के डिस्प्ले में पंच-होल कैमरा डिजाइन है और यह 90Hz रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है।
इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G88 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ा सकते हैं।
इस फोन में 5000mAh की बैटरी मिलती है, जिसके साथ 33W USB Type C फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। फोन में Android 13 पर बेस्ड Realme UI ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।
Realme C55 के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 64MP का मेन कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
इस फोन के बेस 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। इसके अलावा फोन के 6GB RAM + 64GB वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। वहीं, इसके टॉप 8GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। फोन की खरीद पर 5 प्रतिशत का कैशबैक और 2000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इस फोन को 387 रुपये की शुरुआती EMI पर घर ला सकते हैं।