Written By: Mona Dixit | By: Mona Dixit | Published: Jan 04, 2024, 06:34 PM (IST)
Written By: Mona Dixit | By: Mona Dixit | Published: Jan 04, 2024, 06:34 PM (IST)
सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच का Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजलूशन 2340 x 1080 और 120Hz रिफ्रेश रेट है।
Samsung Galaxy A54 5G दो वेरिएंट में आता है। इसका बेस वेरिएंट 8GB RAM के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। टॉप वेरिएंट 8GB RAM के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक साइड में 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा, 12MP का दूसरा सेंसर और 5MP का तीसरा सेंसर शामिल है।
सैमसंग के इस 5G फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बेहतर फोटोग्राफी के लिए फोन पोट्रेट, नाइट, सुपर स्लो मोशन और सिंगल टेक जैसे फीचर्स के साथ आता है।
सैमसंग ने अपने इस 5G फोन में 5000mAh की बैटरी दी है। चार्जिंग के लिए इसमें USB Type-C पोर्ट दिया गया है। इसमें स्टोरेज के बढ़ाने के लिए माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है।
Samsung Galaxy A54 5G स्मार्टफोन पावरफुल Exynos 1380 Octa Core प्रोसेसर के साथ आता है। यह Android 13 पर रन करता है।
स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 36,999 रुपये है। इसका टॉप वेरिएंट 38,999 रुपये में आता है। बता दें कि हाल में स्मार्टफोन की कीमत में कटौती हुई है।
सैमसंग के इस स्मार्टफोन को Flipkart से खरीदने Axis बैंक के कार्ड पर 2000 रुपये का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है। फोन पर 38,999 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। इसे 1,372 रुपये की मासिक किस्त पर खरीदा जा सकता है।