Written By: Mona Dixit | By: Mona Dixit | Published: Aug 31, 2024, 09:42 AM (IST)
Written By: Mona Dixit | By: Mona Dixit | Published: Aug 31, 2024, 09:42 AM (IST)
वीवो के इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजलूशन 2400 × 1080, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 800 nits है। इस फोन में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
इस स्मार्टफोन के दो वेरिएंट आते हैं। फोन के बेस वेरिएंट में 8GB RAM के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। वहीं, टॉप वेरिएंट 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक साइड में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 64MP का मेन कैमरा और 2MP का दूसरा कैमरा मिलता है। फोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का कैमरा दिया गया है।
वीवो के इस 5G स्मार्टफोन में 4800mAh की बैटरी दी गई है। यह 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली बैटरी से लैस है। चार्जिंग के लिए इसमें USB Type-C पोर्ट दिया गया है। फोन 28 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है।
Vivo Y200 5G स्मार्टफोन में Snapdragon Qualcomm 4 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। वीवो का हैंडसेट FunTouch OS 12 पर रन करता है। फोन में 8GB वर्चुअल रैम का ऑप्शन मिलता है।
फोन के अन्य फीचर Bluetooth 5.1, USB 2.0 और वाई-फाई जैसे फीचर्स मिलते हैं। बेहतर फोटोग्राफी के लिए फोन में लाइव फोटो, स्लो-मो, डुअल व्यू और फिल्टर्स जैसे कई दमदार फीचर्स दिए गए हैं।
स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये से शुरू है। फोन का टॉप वेरिएंट 22,999 रुपये में आया है। यह हैंडसेट दो कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसमें Jungle Green और Desert Gold शामिल है।
इस फोन के टॉप वेरिएंट को अमेजन से खरीदने पर 2000 रुपये का कूपन डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही, HDFC बैंक के कार्ड पर 1500 रुपये का डिस्काउंट है। साथ ही, इसे 1,115 रुपये की मासिक किस्त पर खरीदा जा सकता है।