Follow Us on

8GB RAM, 256GB स्टोरेज, 48MP ट्रिपल कैमरा वाले Redmi Note 12 5G पर बंपर ऑफर, मिल रहा 2000 रुपये का Flat Discount

8GB RAM 256GB Storage 48MP triple camera featured Redmi Note 12 5G cashback exchange offer on Amazon check details: ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर रेडमी के सस्ते 5G फोन की खरीद पर अच्छा ऑफर मिल रहा है। रेडमी का यह स्मार्टफोन 8GB RAM, 256GB स्टोरेज, 48MP ट्रिपल कैमरा जैसे फीचर्स के साथ आता है।

zoom icon
15

Redmi Note 12 5G का डिस्प्ले

Redmi Note 12 5G में 6.67 इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इस फोन के डिस्प्ले में पंच-होल डिजाइन दिया गया है। साथ ही, यह 120Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। रेडमी के इस बजट फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स तक की है और यह 240Hz टच सैम्पलिंग रेट को सपोर्ट करता है।

zoom icon
25

Redmi Note 12 5G की परफॉर्मेंस

रेडमी का यह फोन Qualcomm Snapdragon 4 Gen 1 6nm ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन की इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंट किया जा सकता है। फोन Android 13 पर बेस्ड MIUI पर काम करता है।

zoom icon
35

Redmi Note 12 5G की बैटरी

Redmi Note 12 5G में 5,000mAh की बैटरी मिलती है, जिसके साथ 33W USB Type C फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। फोन में 3.5mm ऑडियो जैक भी दिया गया है। इसके अलावा सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।

zoom icon
45

Redmi Note 12 5G का कैमरा

रेडमी के इस बजट फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जिसके साथ 8MP का वाइड एंगल और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13MP का कैमरा दिया गया है।

zoom icon
55

Redmi Note 12 5G की कीमत और ऑफर

Redmi Note 12 5G तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB/6GB/8GB RAM और 128GB/256GB में आता है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है, जबकि इसका टॉप वेरिएंट 20,999 रुपये में मिलेगा। इस फोन की खरीद पर 2,000 रुपये तक का बैंक ऑफर मिल रहा है। इसे 812 रुपये की शुरुआती EMI में घर ला सकते हैं।