Follow Us on

OnePlus 10R 5G पर अब-तक का सबसे तगड़ा Discount, इस तरह होगी 28,000 रुपये की बचत

OnePlus 10R 5G कंपनी का मिड-रेंज डिवाइस है, जो कि 80W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। इस फोन को आप अभी Amazon साइट के जरिए तगड़े Discount में खरीद सकते हैं। गैलेरी में देखें सभी डिटेल्स।

Written By: Manisha | By: Manisha | Published: Apr 12, 2023, 04:48 PM (IST)

zoom icon
15

OnePlus 10R 5G Display

OnePlus 10R 5G स्मार्टफोन में 6.7 इंच का IRIS डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz, पिक्स्ल रेजलूशन 2400X1080, टच सैंपलिंग रेट 360Hz और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। स्मार्टफोन HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा स्मार्टफोन में Corning Gorilla Glass प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन 2 कलर ऑप्शन में आता है। इसमें Forest Green और Sierra Black शामिल है। इसमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

zoom icon
25

OnePlus 10R 5G Performance

OnePlus 10R 5G स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8100-MAX प्रोसेसर से लैस है। कंपनी ने फोन को 3 वेरिएंट्स में पेश किया है। इसके बेस वेरिएंट में 8GB RAM के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। वहीं, दूसरा वेरिएंट 12GB RAM के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज से लैस है। इसके अलावा फोन के टॉप वेरिएंट में 12GB RAM के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। साथ ही डिवाइस Android 12 पर बेस्ड OxygenOS पर रन करता है।

zoom icon
35

OnePlus 10R 5G Camera

OnePlus 10R 5G स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। कैमरा सेटअर में 50MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 2MP का मेक्रो सेंसर लगा है। साथ ही डिवाइस के रियर पर डुअल LED फ्लैश मिल रहे हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए OnePlus 10R 5G में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन Nightscape2.0, सुपर मैक्रो, UltraShot HDR, Smart Scene Recognition, पोट्रेट मोड, प्रो मोड, फॉक्स मोड और Video HDR जैसे कैमरा फीचर्स से लैस है।

zoom icon
45

OnePlus 10R 5G Battery

OnePlus 10R 5G फोन को पावर देने के लिए कंपनी ने 5000mAh बैटरी और 4500mAh बैटरी का ऑप्शन दिया है। फोन में 80W SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट वाली 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा फोन 150W SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट वाली 4500mAh बैटरी के ऑप्शन के साथ भी आता है। हालांकि, यह ऑप्शन केवल फोन के टॉप यानी 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ मिल रहा है।

zoom icon
55

OnePlus 10R 5G Price and Discount Offer

OnePlus 10R 5G के 8GB+128GB (80W) वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है। फोन का दूसरा वेरिएंट 12GB+256GB (80W) वाला है, जिसकी कीमत 38,999 है। हालांकि, इस वक्त Amazon साइट पर फोन को ICICI कार्ड के जरिए खरीदने पर फ्लैट 3000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। पहले ये ऑफर सिर्फ 2000 रुपये का था। अब कंपनी 1 हजार रुपये एक्सट्रा डिस्काउंट दे रही है। साथ ही एक्सचेंज ऑफर के तहत फोन पर 25,000 रुपये तक की छूट भी मिलेगी। इस लिहाज से फोन पर आपको पूरे 28,000 रुपये तक की छूट मिलेगी। इस लिहाज से फोन के बेस वेरिएंट को आप महज 6,999 रुपये में खरीद सकते हैं।