Follow Us on

7000mAh जंबो बैटरी के साथ आता है यह सस्ता फोन, दिन-रात चलाने पर भी नहीं होगा बंद

जो लोग ज्यादातर समय फोन पर बिताते हैं, उन्हें हमेशा तगड़ी बैटरी वाले फोन की चाह होती है। यूं तो 6000mAh बैटरी वाले कई फोन मार्केट में मौजूद हैं, लेकिन आज हम आपको एक सस्ते फोन की जानकारी देने जा रहे हैं जो 7000mAh की जंबो बैटरी के साथ आता है। इसकी कीमत भी 10,999 रुपये से कम की है।

Written By: Manisha | By: Manisha | Published: May 24, 2023, 08:51 PM (IST)

zoom icon
15

Tecno Pova 3 Display

Tecno Pova 3 स्मार्टफोन में 6.9 इंच का FHD+ Dot-in Display डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले में 90Hz हाई रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। डिस्प्ले का रेजलूशन 1080*2460 पिक्सल है। इसके अलावा, फोन के डिस्प्ले में 180Hz टच सैम्पलिंग रेट मिलता है।

zoom icon
25

Tecno Pova 3 Performance

Tecno Pova 3 फोन MediaTek Helio G88 गेमिंग प्रोसेसर से लैस है। फोन में 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। 4GB RAM को 3GB तक बढ़ाया जा सकता है, जिसके बाद आपको 7GB RAM एक्सपीरियंस मिलेगा।

zoom icon
35

Tecno Pova 3 Camera

Tecno Pova 3 फोन में 50MP का Ultra Clear ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी के लिए इस बजट स्मार्टफोन में 8MP का कैमरा मिलता है। फीचर्स की बात करें, तो फोन में RAW Super Night Algorithm, प्रोफेशनल शूटिंग मोड Quad Flash आदि मिलता है।

zoom icon
45

Tecno Pova 3 Battery

Tecno Pova 3 फोन 7,000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है, जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन सिंगल चार्ज पर 50 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक, 8 घंटे तक की गेमिंग और 20 घंटे तक का यूट्यूब वीडियो प्ले एक्सपीरियंस मिलेगा।

zoom icon
55

Tecno Pova 3 Price

Tecno Pova 3 स्मार्टफोन के 4GB RAM वेरिएंट को Fipkart के जरिए 10,367 रुपये में खरीदा जा सकता है। बैंक ऑफर्स की बात करें, तो इस फोन को Citi Credit Card के जरिए खरीदने पर 1,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल रहा है। इतना ही नहीं फोन को 365 रुपये की शुरुआती EMI पर भी घर लाया जा सकता है।