Follow Us on

7000mAh जंबो बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग और 50MP कैमरा के साथ Realme Neo 7 लॉन्च, तस्वीरों में देखें First Look और टॉप फीचर्स

7000mAh battery 80W Fast charging 50MP Camera Realme Neo 7 launched check first look and top features: रियलमी नियो 7 धाकड़ फीचर्स के साथ लॉन्च हो गया है। यहां देखें फोन का फर्स्ट लुक और टॉप फीचर्स।

Written By: Manisha | By: Manisha | Published: Dec 11, 2024, 08:28 PM (IST)

zoom icon
17

Realme Neo 7 Display

Realme Neo 7 फोन में 6.78 इंच का LTPO डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz तक का है। वहीं, रेजलूशन 1,264x,2,780 पिक्सल है। इसमें आपको 6000 Nits तक की ब्राइटनेस मिलती है।

zoom icon
27

Realme Neo 7 Performance

Realme Neo 7 फोन MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर से लैस है। साथ ही इसमें 5G, Bluetooth 5.4, GPS, Galileo, GLONASS, QZSS, NavIC, NFC जैसे फीचर्स मिलते हैं। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

zoom icon
37

Realme Neo 7 RAM

Realme Neo 7 फोन में 16GB RAM और 1TB तक की स्टोरेज मौजूद है। इसके साथ ही फोन में 12GB तक का वर्चुअल रैम सपोर्ट भी मिलता है।

zoom icon
47

Realme Neo 7 Camera

Realme Neo 7 फोन में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में 50MP का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इस कैमरा में OIS सपोर्ट मौजूद है। वहीं, इसके साथ 8MP का वाइड-एंगल लेंस दिया गया है।

zoom icon
57

Realme Neo 7 Selfie Camera

Realme Neo 7 में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पानी से बचाव के लिए फोन में IP68 व IP69 रेटिंग दी गई है।

zoom icon
67

Realme Neo 7 Battery

Realme Neo 7 फोन की बैटरी 7000mAh की है। इस फोन में आपको 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि फोन सिंगल चार्ज पर 21 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक प्रोवाइड करता है।

zoom icon
77

Realme Neo 7 Price

Realme Neo 7 फोन को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है। फोन के 12GB + 256GB RAM की कीमत CNY 2,099 (लगभग 24,000 रुपये) है। फोन में आपको Meteorite Black, Starship और Submersible कलर ऑप्शन मिलते हैं।