Follow Us on

6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 8GB RAM के साथ Launch हुआ Vivo T4x 5G, देखें First Look और जानें Top Features

6500mAh Battery 50MP Camera 8GB RAM 256GB Storage android 15 Vivo T4x 5G First Look Top Feature Sale Offer price in India: Vivo T4x 5G स्मार्टफोन इन दमदार फीचर्स के साथ भारत में हुआ लॉन्च।

zoom icon
18

Vivo T4x 5G Display

Vivo T4x 5G स्मार्टफोन में 6.72 इंच का Full HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजलूश 2408 x 1080, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1050 Nits है।

zoom icon
28

Vivo T4x 5G Battery

Vivo T4x 5G स्मार्टफोन में 6500mAh की बैटरी दी गई है। फोन 44W FlashCharge सपोर्ट के साथ आता है। फोन में सुपर बैटरी सेवर मोड भी दिया गया है। यह फोन 40 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम ऑफर करता है।

zoom icon
38

Vivo T4x 5G SoC

Vivo T4x 5G स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर मिलता है। फोन Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर रन करता है।

zoom icon
48

Vivo T4x 5G Camera

फोटोग्राफी के लिए Vivo T4x 5G फोन के बैक में ऑटो फोकस के साथ 50MP का AI मेन कैमरा दिया गया है। इसका अपर्चर f/1.8 है। इसके अलावा, रियर में f/2.4 अपर्चर वाला 2MP का दूसरा सेंसर भी मिलता है। फोन में रिंग लाइट और फ्लैश भी दिया गया है।

zoom icon
58

Vivo T4x 5G Front Camera

Vivo T4x 5G में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा दिया गया है। बेहतर फोटोग्राफी के लिए इसमें नाइट, पोट्रेट, पेमो, डॉक्यूमेंट्स, स्लो मोशन, प्रो और लाइव फोटो जैसे कैमरा फीचर्स मिलते हैं।

zoom icon
68

Vivo T4x 5G Spec

Vivo T4x 5G स्मार्टफोन को दो रैम और स्टोरेज वेरिएंट में खरीदा जा सकता है। फोन के बेस वेरिएंट में 6GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज मिलता है। टॉप वेरिएंट को 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है।

zoom icon
78

Vivo T4x 5G Price

Vivo T4x 5G स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन में लाया गया है। इसमें Pronto Purple और Marine Blue शामिल हैं। फोन की कीमत 13,999 रुपये से शुरू है। फोन के टॉप वेरिएंट को 16,999 रुपये में लॉन्च किया गया है।

zoom icon
88

Vivo T4x 5G Sale and Offer

Vivo T4x 5G की सेल ई-स्टोर और Flipkart पर 12 मार्च को दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी। पहली सेल में HDFC और AXIS बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर 1000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा।