Follow Us on

6500mAh बैटरी, 16GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ Vivo X200 FE भारत में लॉन्च, छोटे साइज में बड़े-बड़े तगड़े फीचर्स

6500mAh battery 16GB RAM 512GB storage Vivo X200 FE India launched Check Top Features Price specs offer sale first look: वीवो ने कॉम्पैक्ट साइज में तगड़े फीचर्स वाला फोन लॉन्च कर दिया है। यहां देखें फोन की पहली झलक।

Written By: Manisha | By: Manisha | Published: Jul 14, 2025, 01:47 PM (IST)

zoom icon
18

Vivo X200 FE Display

Vivo X200 FE फोन में 6.31 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz और रेजलूशन 1.5K (1,216x2,640 pixels) है। डिस्प्ले में 1800 Nits तक की ब्राइटनेस मिलती है।

zoom icon
28

Vivo X200 FE Performance

Vivo X200 FE फोन MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर से लैस है। फोन में तीन Amber Yellow, Frost Blue और Luxe Grey कलर ऑप्शन मिलेंगे। फोन में कई AI फीचर्स का सपोर्ट मिलेगा।

zoom icon
38

Vivo X200 FE RAM

Vivo X200 FE फोन में 12GB RAM और 16GB RAM के दो ऑप्शन मिलते हैं। वहीं, स्टोरेज में 256GB व 512GB स्टोरेज ऑप्शन पेश किए गए हैं।

zoom icon
48

Vivo X200 FE Camera

फोटोग्राफी के लिए Vivo X200 FE फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP Zeiss का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जिसके साथ OIS सपोर्ट मौजूद है। इसके साथ 50MP का Sony IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर दिया गया है। वहीं, 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर इस सेटअप का हिस्सा है।

zoom icon
58

Vivo X200 FE Selfie Camera

Vivo X200 FE में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का ही फ्रंट कैमरा दिया गया है। पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है।

zoom icon
68

Vivo X200 FE Battery

Vivo X200 FE फोन की बैटरी 6500mAh की है, जिसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

zoom icon
78

Vivo X200 FE Price

Vivo X200 FE फोन के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज की कीमत 54,999 रुपये है। वहीं, 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये हैं।

zoom icon
88

Vivo X200 FE Sale

Vivo X200 FE फोन की सेल 23 जुलाई से Flipkart पर शुरू होगी। बैंक कार्ड के जरिए फोन खरीदने पर आपको अलग से 6000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।