Follow Us on

64MP कैमरा, 8GB RAM, 5000mAh बैटरी वाले Realme C55 पर धांसू ऑफर, 387 रुपये EMI पर लाएं घर

64MP Camera 8GB RAM 5000mAh battery featured Realme C55 discount offer on Flipkart check price specs and features: रियलमी के पिछले महीने लॉन्च हुए बजट फोन Realme C55 की खरीद पर अच्छा ऑफर मिल रहा है। यह फोन 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, 8GB RAM जैसे फीचर्स के साथ आता है।

zoom icon
15

Realme C55 का डिस्प्ले

रियलमी के इस बजट फोन में iPhone 14 Pro की तरह डायनैमिक आइलैंड फीचर दिया गया है। फोन में 6.72 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और FHD+ रेजलूशन को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 680 निट्स तक है।

zoom icon
25

Realme C55 की परफॉर्मेंस

यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G88 प्रोसेसर को सपोर्ट करता है। फोन में 8GB तक RAM और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन की RAM को एक्सपेंड करने के लिए 8GB तक वर्चुअल RAM एक्सपेंशन फीचर भी दिया गया है।

zoom icon
35

Realme C55 की बैटरी

रियलमी का यह बजट स्मार्टफोन Android 13 पर बेस्ड Realme UI 4.0 पर काम करता है। फोन में 5000mAh की बैटरी और 33W USB Type C फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

zoom icon
45

Realme C55 का कैमरा

Realme C55 के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 64MP का प्राइमरी और 2MP का डेप्थ सेंसर मिलता है। इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा दिया गया है।

zoom icon
55

Realme C55 की कीमत और ऑफर

Realme C55 भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 64GB, 6GB RAM + 64GB और 8GB RAM + 128GB में आता है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। वहीं, इसके अन्य दो वेरिएंट्स क्रमशः 11,999 रुपये और 13,999 रुपये में आते हैं। रियलमी के इस फोन को खरीदने पर 2,000 रुपये का स्पेशल डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही, इसे 387 रुपये की शुरुआती EMI पर घर ला सकते हैं।