Follow Us on

64MP कैमरा वाले Xiaomi 11 Lite NE 5G पर 4000 रुपये की छूट, Amazon Sale में मिल रहा ऑफर

Xiaomi 11 Lite NE 5G स्मार्टफोन को इस समय सस्ते में खरीद सकते हैं। Amazon Sale पर फोन पर तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 8GB RAM के साथ 256GB तक स्टोरेज मिलता है। फोन के सभी फीचर्स, ऑफर्स और कीमत जानने के लिए नीचे पढ़ें।

zoom icon
15

Xiaomi 11 Lite NE 5G Display

स्मार्टफोन में 6.55 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजलूशन 2400x1080, आस्पेक्ट रेशियो 20:9, रिफ्रेश रेट 90Hz और टच सैंपलिंग रेट 240Hz है। डिवाइस HDR10+ और Corning Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है।

zoom icon
25

Xiaomi 11 Lite NE 5G Specification

शाओमी के इस 5G फोन के दो वेरिएंट आते हैं। बेस वेरिएंट में 6GB RAM के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। साथ ही टॉप वेरिएंट 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 778G प्रोसेसर दिया गया है।

zoom icon
35

Xiaomi 11 Lite NE 5G Camera

यह 5G फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। इसमें 64MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 5MP का सुपर मेक्रो लेंस लगा है। सेल्फी और वीडियो के लिए फोन के फ्रंट में 20MP का कैमरा दिया गया है।

zoom icon
45

Xiaomi 11 Lite NE 5G Battery

इस स्मार्टफोन में 33W फास्ट चार्जिंग वाली 4250mAh की बैटरी दी गई है। फोन में चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट मिलता है। फोन MIUI 12.5 पर रन करता है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और AI फेस अनलॉक फीचर दिया गया है।

zoom icon
55

Xiaomi 11 Lite NE 5G Price and Offer

हैंडसेट के टॉप वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है। इस समय अमेजन पर सेल चल रही है। इस दौरान इस पर 4000 रुपये का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है। हालांकि, यह सभी बैंक के कार्ड पर ट्रांजेक्शन पर है। SBI कार्ड पर 10 प्रतिशत की छूट है।