Follow Us on

64MP कैमरा, 4000mAh बैटरी और 16GB RAM वाले Tecno Phantom V Flip 5G पर 5000 की छूट, अमेजन दे रहा गजब ऑफर

64MP Camera 4000mah Battery 16GB RAM Android 13 AMOLED Display Featured Tecno Phantom V Flip 5G On Discount check price offer specs: इस फ्लिप फोन पर तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है।

Written By: Mona Dixit | Edited By: Mona Dixit | Published: Apr 19, 2024, 12:54 PM (IST) | Edited: Apr 19, 2024, 12:55 PM (IST)

zoom icon
18

Tecno Phantom V Flip 5G Display

टेक्नो के इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। मेन डिस्प्ले के अलावा, इस फ्लिप फोन में भी 1.32 इंच का दूसरा AMOLED डिस्प्ले यानी कवर डिस्प्ले मिल रहा है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है।

zoom icon
28

Tecno Phantom V Flip 5G Specs

फोल्डेबल स्मार्टफोन का केवल एक ही वेरिएंट आता है। इस फोन में 16GB RAM के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। हालांकि, 16GB RAM में 8GB वर्चुअल रैम शामिल है।

zoom icon
38

Tecno Phantom V Flip 5G SoC

इस फ्लिप स्मार्टफोन में कंपनी ने D8050 5G प्रोसेसर दिया है। इसके अलावा, स्मार्टफोन Android 13 पर बेस्ड HiOS Flip पर काम करता है।

zoom icon
48

Tecno Phantom V Flip 5G Battery

Tecno Phantom V Flip 5G स्मार्टफोन में 4000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें फोन मात्र 10 मिनट में 33 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है।

zoom icon
58

Tecno Phantom V Flip 5G Camera

फोटोग्राफी के लिए इस फ्लिप फोन के बैक साइड में 64MP का मेन कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन के फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है। फोन 3D कर्व्ड लेदर डिजाइ के साथ आता है।

zoom icon
68

Tecno Phantom V Flip 5G Other Feature

इस फोन में Ella 3.0 GPT जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। इसके अलावा, फोन में 14 5G Band सपोर्ट मिलता है। फोन Ultra Thin VC Liquid कूलिंग के साथ आता है।

zoom icon
78

Tecno Phantom V Flip 5G Price

Tecno Phantom V Flip 5G स्मार्टफोन की कीमत 54,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन में आता है। इसमें Iconic Black और Mystic Dawn शामिल है।

zoom icon
88

Tecno Phantom V Flip 5G Offer

इस फ्लिप फोन को अभी अमेजन से खरीदने पर 5000 रुपये का कूपन डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही, HDFC बैंक के कार्ड पर 1250 रुपये की छूट है। इस पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।