Follow Us on

शानदार मौका! सस्ता मिल रहा iQOO Z6 Pro 5G, पाएं 3000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट

12GB तक RAM और 256GB स्टोरेज वाले Vivo iQOO Z6 Pro 5G को सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। यहां इसकी कीमत, सभी स्पेसिफिकेशन और ऑफर्स डिटेल दी गई है। आइये, जानें।

zoom icon
15

IQOO Z6 Pro 5G Display

स्मार्टफोन 2404 × 1080 पिक्सल रेजलूशन वाला 6.44 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गयाहै। इसका रिफ्रेश रेट 90Hz, टच सैंपलिंग रेट 180Hz और पीक ब्राइटनेस 1300nits है। डिवाइस HDR 10+ सपोर्ट के साथ आता है।

zoom icon
25

IQOO Z6 Pro 5G Specification

हैंडसेट में Snapdragon 778G 5G प्रोसेसर दिया गया है। इसके कई वेरिएंट आते हैं। बेस वेरिएंट में 6GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज मिलता है। वहीं, दूसरा वेरिएंट 8GB RAM और 128GB स्टोरेज से लैस है। इसके अलावा, टॉप वेरिएंट में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है।

zoom icon
35

IQOO Z6 Pro 5G Camera

इस 5G स्मार्टफोन के बैक साइड में 64MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 2MP का मेक्रो लेंस लगा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का कैमरा मिलता है। इसमें नाइट मोड, पोट्रेट आदि मोड मिलते हैं।

zoom icon
45

IQOO Z6 Pro 5G Price and Offer

हैंडसेट की शुरुआत कीमत 22,999 रुपये है। इसे अभी अमेजन से खरीदने पर ICICI और HDFC बैंक के कार्ड पर 3000-3000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही Kotak Mahindra बैंक के कार्ड पर 10 प्रतिशत की छूट है।

zoom icon
55

IQOO Z6 Pro 5G Battery

इस स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में 4700mAh की बैटरी दी गई है। यह Android 12 पर बेस्ड Funtouch OS 12 पर रन करेगा। हैंडसेट दो कलर ऑप्शन में आता है।