Follow Us on

6000mAh धाकड़ बैटरी और 50MP कैमरा के साथ Samsung Galaxy M35 5G भारत में लॉन्च, तस्वीरों में देखें First Look

6000mAh battery and 50MP camera featured Samsung Galaxy M35 5G launched in India check first look and top features: सैमसंग ने अपना नया बजट फोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन कई धाकड़ फीचर्स से लैस है। गैलेरी में देखें सभी डिटेल्स।

Written By: Manisha | By: Manisha | Published: Jul 17, 2024, 01:36 PM (IST)

zoom icon
18

Samsung Galaxy M35 5G Display

Samsung Galaxy M35 5G फोन में 6.6 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz का है। वहीं, डिस्प्ले की मैक्सिमम ब्राइटनेस 1000 nits की है।

zoom icon
28

Samsung Galaxy M35 5G Performance

Samsung Galaxy M35 5G फोन Exynos 1380 प्रोसेसर से लैस है। ग्राफिक्स के लिए फोन में Mali G68 MP5 GPU दिया गया है।

zoom icon
38

Samsung Galaxy M35 5G RAM

Samsung Galaxy M35 5G फोन में 8GB RAM व 128GB स्टोरेज दी गई है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाई जा सकती है।

zoom icon
48

Samsung Galaxy M35 5G Camera

Samsung Galaxy M35 5G फोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा मौजूद है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP का मैक्रो सेंसर दिया गया है।

zoom icon
58

Samsung Galaxy M35 5G Selfie Camera

Samsung Galaxy M35 5G फोन में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

zoom icon
68

Samsung Galaxy M35 5G Battery

Samsung Galaxy M35 5G फोन में 6000mAh की धाकड़ बैटरी दी गई है। इसके साथ 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

zoom icon
78

Samsung Galaxy M35 5G Price

Samsung Galaxy M35 5G फोन की कीमत कंपनी ने 15,999 रुपये तय की है। इस फोन में आपको Moonlight Blue, Daybreak Blue और Thunder Grey कलर ऑप्शन मिलते हैं।

zoom icon
88

Samsung Galaxy M35 5G Sale

Samsung Galaxy M35 5G फोन की सेल की बात करें, तो यह सेल 20 जुलाई से कंपनी की साइट व Amazon पर लाइव होगी।