Follow Us on

Infinix Hot 30 5G को कड़ी टक्कर देते हैं ये 5 स्मार्टफोन, देखें लिस्ट

आज लॉन्च हुए Infinix Hot 30 5G में 6000mAh की बैटरी, 50MP मेन कैमरा और 8GB तक RAM जैसे कई शानदार फीचर्स मिल रहे हैं। इसकी कीमत 12,499 रुपये से शुरू है। हालांकि, इसके जैसे फीचर्स वाले कई और भी फोन्स हैं। यहां लिस्ट देखें।

zoom icon
15

Tecno POVA 4

टेक्नो पोवा 4 में 6000mAh बैटरी के साथ 50MP का मेन कैमरा मिलता है। फोन 90Hz रिफ्रेश रेट वाले 6.8 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 8GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज मिलता है। फोन की कीमत 11,999 रुपये है।

zoom icon
25

Motorola G32

मोटोरोला के इस फोन में 8GB तक RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है। इसमें 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5000mAh बैटरी मिलती है। हैंडसेट Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 6.5 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसकी कीमत 10,999 रुपये से शुरू है।

zoom icon
35

Realme Narzo 50A

रियलमी के इस फोन में भी Infinix के फोन की तरह 6000mAh की बैटरी मिलती है। साथ ही, फोन 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें MediaTek Helio G85 प्रोसेसर दिया गया है। फोन 6.5 इंच का डिस्प्ले और 4GB RAM के साथ 128GB तक स्टोरेज मिलता है। फोन की कीमत 11,499 रुपये से शुरू है।

zoom icon
45

Samsung Galaxy F14 5G

सैमसंग के इस 5G फोन में 6GB तक RAM के साथ 128GB स्टोरेज मिलता है। इसके अलावा, इसमें 50MP डुअल रियर कैमरा और 6000mAh की बैटरी दी गई है। फोन Exynos 1330 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 6.6 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले मिलता है। इसकी कीमत 12,990 रुपये से शुरू है।

zoom icon
55

Redmi 10

रेडमी का यह फोन 6GB तक RAM और 128GB तक स्टोरेज दिया गया है। इसमें 6.7 इंच का डिस्प्ले और 50MP डुअल रियर कैमरा मिलता है। हैंडसेट 6000mAh बैटरी और Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर दिया गया है। इसकी कीमत 14,999 रुपये है।