Written By: Mona Dixit | By: Mona Dixit | Published: May 02, 2024, 01:02 PM (IST)
Written By: Mona Dixit | By: Mona Dixit | Published: May 02, 2024, 01:02 PM (IST)
वीवो के इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस स्क्रीन का पिक्सल रेजलूशन 2400 × 1080 है।
फोन में 44W फास्ट चार्जिंग वाली 5500mAh की बैटरी दी गई है। इस बैटरी के साथ आने वाला यह भारत का सबसे स्लिम फोन है।
फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक साइड में 50MP का OIS सपोर्ट का मेन कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, पीछे की तरफ 8MP का वाइड एंगल सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 50MP eye AF कैमरा मिलता है।
इसके बेस वेरिएंट में 8GB RAM के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। फोन का टॉप वेरिएंट 8GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज के साथ आया है।
इसमें Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। फोन Android 14 पर बेस्ड Funtouch OS 14 पर रन करता है।
कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में USB Type-C पोर्ट, Bluetooth 5.1 और वाई-फाई दिया गया है। यह 5G कनेक्टिविटी के साथ आया है।
स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है। फोन के टॉप वेरिएंट को 29,999 रुपये में लाया गया है। यह दो कलर ऑप्शन में आता है।
इस फोन की सेल 9 मई से शुरू होगी। अभी यह फ्लिपकार्ट पर प्री-बुक के लिए उपलब्ध है। सेल में फोन पर 3000 का डिस्काउंट मिलेगा।