Follow Us on

50MP सेल्फी कैमरा, 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला Vivo T3 Ultra हुआ सस्ता, Flipkart से इतने में खरीदें

50MP Selfie Camera 8GB RAM 128GB storage Vivo T3 Ultra Discount on Flipkart Price in India specifications: वीवो के फोन पर मिल रही धमाकेदार डील। कंपनी ने फोन की कीमत में की भारी कटौती।

Written By: Manisha | By: Manisha | Published: May 01, 2025, 06:19 PM (IST)

zoom icon
18

Vivo T3 Ultra Display

Vivo T3 Ultra स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका साइज 6.78 इंच है। साथ ही इस डिस्प्ले का रेजलूशन 2800 x 1260 पिक्सल है। इस फोन की स्क्रीन में 4500 Nits तक की मैक्स ब्राइटनेस दी गई है।

zoom icon
28

Vivo T3 Ultra Performance

Vivo T3 Ultra फोन MediaTek Dimensity 9200+ प्रोसेसर से लैस है। साथ ही फोन Android 14 बेस्ड Funtouch OS 14 के साथ आता है। फोन में 5G, 4G, 3G, 2G नेटवर्क सपोर्ट मौजूद है।

zoom icon
38

Vivo T3 Ultra RAM

Vivo T3 Ultra फोन को कंपनी ने तीन वेरिएंट्स में पेश किया है, जिसमें 8GB RAM + 128GB स्टोरेज, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज ऑप्शन मौजूद हैं।

zoom icon
48

Vivo T3 Ultra Camera

Vivo T3 Ultra फोन में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में आपको 50MP का मेन सेंसर मिलेगा। इसके साथ एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर दिया गया है।

zoom icon
58

Vivo T3 Ultra Selfie Camera

Vivo T3 Ultra में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको 50MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

zoom icon
68

Vivo T3 Ultra Battery

Vivo T3 Ultra फोन की बैटरी 5500mAh की है। इसके साथ फोन में 80W फास्ट चार्जिंग स्पीड मौजूद है।

zoom icon
78

Vivo T3 Ultra Price

Vivo T3 Ultra फोन की कीमत में कंपनी ने जनवरी के बाद एक बार फिर कटौती कर दी है। फोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये थी, जिसके अब आप काफी सस्ते में खरीद सकते हैं।

zoom icon
88

Vivo T3 Ultra Discount

Vivo T3 Ultra के डिस्काउंट की बात करें, तो फोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को Flipkart से आप 27,999 रुपये में खरीद सकेंगे। बैंक कार्ड के जरिए फोन पर अलग से 2000 रुपये का डिस्काउंट भी मिल रहा है।