Written By: Manisha | By: Manisha | Published: Jun 05, 2025, 07:35 PM (IST)
Nothing Phone (3a) Pro में 6.77 इंच का FHD+ AMOLED स्क्रीन मिलती है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz का है। साथ ही डिस्प्ले का रेजलूशन 1080 x 2392 पिक्सल है। इस डिस्प्ले में 3000 Nits तक की ब्राइटनेस मिलती है।
Nothing Phone (3a) Pro फोन Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर से लैस है। साथ ही इस फोन के साथ 3 साल तक का OS अपडेट मिलेगा। इसके अलावा, 6 साल तक कंपनी फोन के लिए सिक्योरिटी पैच अपडेट प्रोवाइड करेगी।
Nothing Phone (3a) Pro फोन में दो वेरिएंट्स मिलते हैं। इसमें एक 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और दूसरा 12GB RAM + 256GB स्टोरेज ऑप्शन शामिल है।
Nothing Phone (3a) Pro में कंपनी ने तीन बैक कैमरे दिए हैं। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा मौजूद है। इसके साथ 50MP का सेकेंटरी और 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर शामिल है।
Nothing Phone (3a) Pro में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का कैमरा मौजूद है।
Nothing Phone (3a) Pro में 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
Nothing Phone (3a) Pro फोन के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Flipkart पर 36,999 रुपये लिस्ट है। इसे अभी आप 3000 रुपये के ऑफ के साथ 33,999 रुपये में खरीद सकेंगे।
Nothing Phone (3a) Pro पर तगड़ा डिस्काउंट ऑफर भी मिल रहा है। अभी फोन को HDFC बैंक कार्ड के जरिए खरीदने पर 2000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।