Follow Us on

50MP Camera smartphone under 13000: सस्ते मिल रहे 13000 से कम वाले 50MP कैमरा फोन, जानें ऑफर

13000 रुपये से कम वाले 50MP कैमरा फोन्स की लिस्ट काफी बड़ी है। लगभग सभी कंपनियों के ऐसे स्मार्टफोन भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। आज हम यहां ऐसे फोन्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन पर डिस्काउंट है।

zoom icon
15

Redmi 10

रेडमी के इस स्मार्टफोन में 50MP डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ-साथ 6.7 इंच का डिस्प्ले मिलता है। फोन में 6000mAh की बैटरी और Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 6GB तक RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है। फोन की कीमत 9999 रुपये से शुरू है। Flipkart से खरीदने पर 10 प्रतिशत की छूट है। हालांकि, यह ऑफर IDFC, Bank of Baroda और DBS बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर मिलेगा।

zoom icon
25

Motorola G32

इस स्मार्टफोन में 8GB तक RAM के साथ 128GB तक स्टोरेज मिलता है। फोन में 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और 5000mAh की बैटरी दी गई है। फोन में Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर मिलता है। इसकी कीमत 10,499 रुपये से शुरू है। फोन पर 10 प्रतिशत की छूट है।

zoom icon
35

Samsung Galaxy F13

सैमसंग का यह स्मार्टफोन 50MP मेन कैमरा और Exynos 850 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 6.6 इंच का डिस्प्ले, 6000mAh बैटरी और 128GB तक स्टोरेज मिलता है। 4GB RAM वाले इस फोन की कीमत 10,999 रुपये से शुरू है। इस पर भी 10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है।

zoom icon
45

Infinix Hot 20 5G

6GB तक RAM और 128GB तक स्टोरेज वाले इस स्मार्टफोन में भी 50MP का कैमरा मिलता है। इसमें 5000mAh की बैटरी और Dimensity 810 प्रोसेसर के साथ 6.6 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसकी कीमत 11,499 रुपये से शुरू है। इस पर भी 10 प्रतिशत की छूट है।

zoom icon
55

POCO M4 Pro 5G

पोको का यह फोन भी 50MP कैमरा से लैस है। इसके अलावा, इसमें 8GB तक RAM और 128GB तक स्टोरेज दिया गया है। इसमें 6.6 इंच का डिस्प्ले और 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसमें Mediatek Dimensity 810 प्रोसेसर मिलता है। फोन की कीमत 12,999 रुपये है। फोन पर 1000 रुपये तक की छूट है।