Follow Us on

50MP कैमरा वाले नए स्मार्टफोन, 8GB RAM समेत मिलते हैं और भी कई धांसू फीचर्स

हाल में भारतीय बाजार में कई स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं। आज हम आपको 50MP मेन कैमरे वाले नए स्मार्टफोन्स के बारे में बताने वाले हैं। लिस्ट में रियलमी, लावा, नोकिया, सैमसंग और मोटोरोला के स्मार्टफोन शामिल हैं। आइये, इनकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन जानते हैं।

zoom icon
15

Nokia C32

कल नोकिया ने एक स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इसमें भी 50MP का कैमरा, 4GB RAM और 128GB तक स्टोरेज दिया गया है। फोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले, 5000mAh की बैटरी और 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। इसकी कीमत 8,999 रुपये से शुरू है। इसकी सेल शुरू हो गई है।

zoom icon
25

Motorola Edge 40

स्मार्टफोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 3D कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। फोन 50MP के मेन और माइक्रो विजन के साथ 13MP के अल्ट्रा वाइड कैमरा सेंसर से लैस है। इसमें 8GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज और 4400mAh की बैटरी मिलती है। फोन की कीमत 29,999 रुपये से शुरू है। इसकी सेल 30 मई से शुरू हो जाएगी।

zoom icon
35

Samsung Galaxy A14 4G

सैमसंग के लेटेस्ट Galaxy A14 4G में भी 50MP का मेन कैमरा मिलता है। इसमें 5000mAh की बैटरी के साथ 4GB RAM दी गई है। फोन 128GB तक के स्टोरेज के साथ आता है। स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है। यह Flipkart और ऑफिशियल पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

zoom icon
45

Lava Agni 2 5G

लावा का यह 5G फोन 50MP मेन कैमरे के साथ आया है। 16 मई को लॉन्च हुए फोन की सेल आज शुरू हो रही है। इसमें 4700mAh बैटरी, 16MP सेल्फी कैमरा, 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है। फोन को आज ऑफर प्राइज के तहत 19,999 में खरीद सकते हैं। इसमें MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर दिया गया है।

zoom icon
55

Realme Narzo N53

लिस्ट में Realme Narzo N53 भी शामिल है। इसमें 6GB तक RAM के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इसमें 6.74 इंच का डिस्प्ले, 50MP AI कैमरा और 8MP AI सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन 33W SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट वाली 5000mAh बैटरी से लैस है। इसकी कीमत 8999 रुपये से शुरू है। फोन की सेल आज से शुरू हो रही है।