Follow Us on

50MP कैमरा वाले Redmi Note 12 4G की First Sale, मिल रहा 1000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट

Redmi Note 12 4G First Sale on Flipkart Today: रेडमी नोट 12 4G की पहली सेल आज यानी 6 अप्रैल को दिन के 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और Mi.com पर आयोजित की जाएगी। इस सेल में 50MP कैमरा वाले बजट फोन पर अच्छी डील मिल रही है।

zoom icon
15

Redmi Note 12 4G का डिस्प्ले

Redmi Note 12 4G में 6.67 इंच का 120Hz रिफ्रेश रेट वाला FHD+ SuperAMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन का डिस्प्ले में पंच-होल डिजाइन मिलता है। इस बजट फोन का डिस्प्ले 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है।

zoom icon
25

Redmi Note 12 4G की परफॉर्मेंस

रेडमी का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 685 प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में 6GB RAM और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है, जिसे माइक्रोएडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड कर सकते हैं। फोन की RAM को भी 5GB वर्चुअली एक्सपेंड कर सकेंगे।

zoom icon
35

Redmi Note 12 4G की बैटरी

रेडमी का यह फोन 5000mAh की बैटरी और 33W USB Type C फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। यही नहीं, यह फोन Android 13 पर बेस्ड MIUI 14 पर काम करता है।

zoom icon
45

Redmi Note 12 4G का कैमरा

Redmi Note 12 5G के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जिसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का डेप्थ सेंसर मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

zoom icon
55

Redmi Note 12 4G की कीमत और ऑफर

Redmi Note 12 4G दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 64GB और 12GB RAM + 128GB में आता है। फोन के बेस वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 16,999 रुपये में आता है। इस फोन को ICICI बैंक के कार्ड से खरीदने पर 1,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा।