Written By: Mona Dixit | By: Mona Dixit | Published: May 09, 2025, 04:10 PM (IST)
Written By: Mona Dixit | By: Mona Dixit | Published: May 09, 2025, 04:10 PM (IST)
Realme P1 5G स्मार्टफोन में 6.67 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजलूशन 2400 x 1080, रिफ्रेश रेट 120Hz, आस्पेक्ट रेशियो 20:9, स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 92.65 प्रतिशत और पीक ब्राइटनेस 1200 nits है।
Realme P1 5G स्मार्टफोन के दो वेरिएंट आते हैं। स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट में 6GB RAM के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। वहीं, स्मार्टफोन का तीसरा वेरिएंट 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है।
Realme P1 5G स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस स्मार्टफोन के बैक में 50MP का मेन कैमरा और 2MP का मेक्रो लेंस लगा है। स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का कैमरा दिया गया है।
Realme P1 5G स्मार्टफोन में Octa Core 6nm MediaTek Dimensity 7050 5G प्रोसेसर दिया गया है। हैंडसेट Android 14 पर बेस्ड Realme UI 5.0 पर रन करता है।
Realme P1 5G स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स की लिस्ट में 3.5mm का हेडफोन जैक और 2 नैनो सिम कार्ड स्लॉट मिलता है। इस हेंडसेट में 2 माइक्रोफोन दिए गए हैं। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
Realme P1 5G स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। स्मार्टफोन में चार्जिंग के लिए USB Type-C चार्जिंग पोर्ट मिलता है। इस हैंडसेट में 45W SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
Realme P1 5G स्मार्टफोन को अभी Flipkart से खरीदने पर धमाकेदार ऑफर है। इसे 493 रुपये की मासिक किस्त (EMI) पर खरीदा जा सकता है।