Follow Us on

50MP कैमरा, 8GB RAM और 5000mAh बैटरी के साथ Moto G45 5G भारत में लॉन्च, तस्वीरों में देखें First Look

50MP Camera 8GB RAM 5000mAH battery featured Moto G45 5G launched in India check first look with to features: मोटो जी45 5जी फोन भारत में लॉन्च हो गया है। यहां देखें फोन का फर्स्ट लुक और टॉप फीचर्स।

Written By: Manisha | By: Manisha | Published: Aug 21, 2024, 01:32 PM (IST)

zoom icon
18

Moto G45 5G Display

Moto G45 5G फोन में 6.5 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz का है। वहीं, डिस्प्ले का रेजलूशन 720 x 1,600 पिक्सल है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए फोन में Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन दी गई है।

zoom icon
28

Moto G45 5G Performance

Moto G45 5G फोन Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर से लैस है। यह फोन Android 14 पर काम करता है। कंपनी का दावा है कि फोन के साथ Android 15 अपडेट व 3 साल तक सिक्योरिटी पैच अपडेट प्राप्त होंगे।

zoom icon
38

Moto G45 5G RAM

Moto G45 5G फोन में 4GB व 8GB RAM व 8GB वर्चुअल रैम दिया गया है। फोन की स्टोरेज 128GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है।

zoom icon
48

Moto G45 5G Camera

Moto G45 5G फोन में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में 50MP प्राइमरी और 2MP का मैक्रो सेंसर मौजूद है।

zoom icon
58

Moto G45 5G Selfie Camera

Moto G45 5G फोन में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

zoom icon
68

Moto G45 5G Battery

Moto G45 5G फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

zoom icon
78

Moto G45 5G Price

Moto G45 5G फोन के 4GB RAM+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। वहीं, 8GB RAM मॉडल की कीमत 12,999 रुपये है।

zoom icon
88

Moto G45 5G Sale

Moto G45 5G फोन की सेल 28 अगस्त से शुरू होगी। सेल के दौरान फोन पर 1000 रुपये का ऑफ मिलेगा, जिसके बाद फोन को आप 9,999 रुपये व 10,999 रुपये में खरीद सकेंगे।