Follow Us on

50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी और 12GB तक RAM वाले Realme 14 Pro+ 5G का First Look, जानें Top Specs और Offer

50MP Camera 6000mah Battery 12GB RAM 80W SuperVOOC Charge Support Realme 14 pro Plus 5G First Look Top Specs Sale discount offer price in India: Realme के नए स्मार्टफोन का फर्स्ट लुक यहां देखें।

zoom icon
18

Realme 14 Pro+ Display

Realme 14 Pro+ स्मार्टफोन में 6.83 इंच का क्वाड कर्व्ड OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz, पीक ब्राइटनेस 1500 nits और पिक्सल रेजलूशन 2800 x 1272 है।

zoom icon
28

Realme 14 Pro+ Camera

फोटोग्राफी के लिए 50MP का मेन Sony IMX896 सेंसर, 50MP का Sony IMX882 पेरीस्कोप लेंस और 8MP का Sony IMX896 अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर मिलता है। इसके अलावा, सेल्फी और फोटोग्राफी के लिए फोन के फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया गया है।

zoom icon
38

Realme 14 Pro+ SoC

Realme 14 Pro+ स्मार्टफोन में Snapdragon 7s Gen 3 5G प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर रन करता है। डिवाइस Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ आता है।

zoom icon
48

Realme 14 Pro+ Battery

Realme 14 Pro+ स्मार्टफोन में कंपनी ने 6000mAh की बैटरी दी है। चार्जिंग के लिए फोन में USB Type-C चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। रियलमी का यह फोन 80W SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

zoom icon
58

Realme 14 Pro+ Other Feature

Realme 14 Pro+ स्मार्टफोन को एक खास फीचर के साथ लाया गया है। फोन के बैक पैनल का कलर एक तय टेम्परेचर पर बदल जाता है। कुछ समय बाद कलर फिर से अपने ओरिजनल कलर में आ जाता है। 16 डिग्री से कम तापमान पर फोन के बैक पैनल का कलर बदल जाएगा।

zoom icon
68

Realme 14 Pro+ Specs

इसे तीन वेरिएंट में लाया गया है। बेस वेरिएंट में 8GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज दिया गया है। दूसरा वेरिएंट 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आया है। फोन का टॉप वेरिएंट 12B RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है।

zoom icon
78

Realme 14 Pro+ Price

फोन तीन कलर ऑप्शन में आता है। इसमें Pearl White, Suede Grey और Bikaner Purple शामिल है। इसकी कीमत 29,999 रुपये से शुरू है। दूसरे वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये और तीसरे वेरिएंट को 34,999 रुपये में लॉन्च किया गया है।

zoom icon
88

Realme 14 Pro+ Sale

Realme 14 Pro+ की सेल 23 जनवरी, 2025 को दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी। पहली सेल में फोन पर 4000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही, हैंडसेट की प्री-बुकिंग आज से ही शुरू हो रही है। फोन को Flipkart और Realme की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।