Follow Us on

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, 8GB RAM वाले Vivo T2x 5G की पहली सेल, मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर

50MP Camera 5000mAh battery 8GB RAM featured Vivo T2x 5G first sale on flipkart check huge discount offers: वीवो के हाल में लॉन्च हुए बजट स्मार्टफोन Vivo T2x 5G की पहली सेल आज यानी 21 अप्रैल को दिन के 12 बजे Flipkart पर आयोजित की जाएगी। पहली सेल में यूजर्स को कई धांसू ऑफर्स मिलेंगे। इस फोन में 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे जबरदस्त फीचर्स दिए गए हैं।

Written By: Harshit Harsh | Edited By: Harshit Harsh | Published: Apr 21, 2023, 09:12 AM (IST) | Edited: Apr 21, 2023, 09:19 AM (IST)

zoom icon
15

Vivo T2x 5G का डिस्प्ले

Vivo T2x 5G में 6.58 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 2408 x 1080 पिक्सल है और यह 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस फोन में LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन मिलेगा।

zoom icon
25

Vivo T2x 5G की परफॉर्मेंस

वीवो के इस बजट 5G स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6020 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 8GB तक RAM और 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। वीवो के इस फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।

zoom icon
35

Vivo T2x 5G की बैटरी

Vivo T2x 5G में 5,000mAh की बैटरी और 18W USB Type C फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। यह फोन Android 13 पर बेस्ड FuntouchOS पर काम करता है। इसमें वर्चुअल RAM एक्सपेंशन फीचर भी मिलेगा।

zoom icon
45

Vivo T2x 5G का कैमरा

वीवो के इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का प्राइमरी यानी मेन कैमरा मिलेगा, जिसके साथ 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का कैमरा मिलेगा।

zoom icon
55

Vivo T2x 5G की कीमत और ऑफर

Vivo T2x 5G तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB/6GB/8GB RAM + 128GB स्टोरेज में आता है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। पहली सेल में फोन खरीदने पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट HDFC Bank कार्ड पर दिया जा रहा है।