Follow Us on

Flipkart Sale से पहले ही कम दाम में मिल रहा Redmi Note 12 Pro, पाएं 3000 रुपये का सीधा डिस्काउंट

Flipkart पर कल से Big Saving Days सेल शुरू होने वाली है। इसमें स्मार्टफोन पर तगड़ा डिस्काउंट मिलेगा। हालांकि, सेल से पहले ही 8GB तक RAM वाले Redmi Note 12 Pro पर हजारों रुपये की छूट मिल रही है। ऑफर डिटेल के लिए नीचे पढ़ें।

zoom icon
15

Redmi Note 12 Pro 5G Display

इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz, टच सैंपलिंग रेट 240Hz, आस्पेक्ट रेशियो 20:9, पीक ब्राइटनेस 900nits और पिक्सल डेंसिटी 394ppi है। हैंडसेट HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

zoom icon
25

Redmi Note 12 Pro Specification

रेडमी का स्मार्टफोन तीन वेरिएंट में आता है। फोन के बेस वेरिएंट में 6GB RAM के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। दूसरा वेरिएंट 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इसके अलावा, तीसरे यानी टॉप वेरिएंट में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज दिया गया है। स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 1080 प्रोसेसर से लैस है।

zoom icon
35

Redmi Note 12 Pro Camera

स्मार्टफोन के बैक साइड में 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 2MP का तीसरा सेंसर लगा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया गया है।

zoom icon
45

Redmi Note 12 Pro Battery

Redmi Note 12 Pro में कंपनी 5000mAh की बैटरी देती है। इसमें 67W Turbo चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन को 100 प्रतिशत चार्ज होने में 46 मिनट लगते हैं। स्मार्टफोन Android 12 पर बेस्ड MIUI 13 पर रन करता है। फोन तीन कलर ऑप्शन में आता है।

zoom icon
55

Redmi Note 12 Pro Price and Offer

स्मार्टफोन की कीमत 24,999 रुपये से शुरू है। इसे अभी Flipkart से खरीदने पर 3000 रुपये का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है। हालांकि, यह ऑफर ICICI और SBI बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर मिलेगा। इसके अलावा, फोन पर 24,999 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी है।