Follow Us on

50MP कैमरा, 16GB RAM, 5000mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग के साथ Xiaomi 13 Ultra लॉन्च, तस्वीरों में देखें First Look

Xiaomi 13 Ultra कंपनी के लेटेस्ट प्रीमियम फोन के तौर पर लॉन्च हो गया है। कंपनी ने इस फोन में कई धाकड़ फीचर्स दिए हैं। गैलेरी में फोन के फर्स्ट लुक के साथ जानें A to Z फीचर्स।

Written By: Manisha | By: Manisha | Published: Apr 18, 2023, 06:57 PM (IST)

zoom icon
15

Xiaomi 13 Ultra Display

Xiaomi 13 Ultra फोन में 6.73 इंच QHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले में 2600 nits तक की ब्राइटनेस मिलती है। फोन में Gorilla Glass Victus सपोर्ट दिया गया है।

zoom icon
25

Xiaomi 13 Ultra Performance

Xiaomi 13 Ultra फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज दी गई है। यह फोन Android 13 बेस्ड MIUI 14 पर काम करेगा।

zoom icon
35

Xiaomi 13 Ultra Camera

फोटोग्राफी के लिए Xiaomi 13 Ultra फोन में Leica-ब्रांडेड क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50MP 1-inch Sony IMX989 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ OIS सपोर्ट मिलता है। इसमें 50MP Sony IMX858 सेकेंडरी, 50MP IMX858 तीसरा और 50MP IMX858 चौथा सेंसर शामिल हैं।

zoom icon
45

Xiaomi 13 Ultra Battery

Xiaomi 13 Ultra फोन की बैटरी 5,000mAh की है, जिसके साथ 90W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। यह फोन 49 मिनट में फुल चार्ज होने की क्षमता रखता है।

zoom icon
55

Xiaomi 13 Ultra Price

Xiaomi 13 Ultra फोन की शुरुआती कीमत CNY 5,999 (71,500 रुपये) है। यह दाम फोन के 12GB RAM वेरिएंट का है। फोन का एक 16GB RAM और 512GB स्टोरेज ऑप्शन भी आता है, जिसकी कीमत CNY 6499 (लगभग 77,500 रुपये) है। इसका एक 16GB RAM और 1TB स्टोरेज ऑप्शन भी है, जिसकी कीमत CNY 7299 (लगभग 87,100 रुपये) है। फोन की सेल से जुडी फिलहाल कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। कंपनी ने फोन को ब्लैक, ऑलिव ग्रीन और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया है।