Follow Us on

Google Pixel 7 और Google Pixel 7 Pro पर 10,000 रुपये तक की छूट, Flipkart पर मिल रहा गजब ऑफर

Google Pixel 7 Series के स्मार्टफोन Pixel 7 और Pixel 7 Pro पर इस समय दमदार डिस्काउंट मिल रहा है। फोन्स को 10,000 रुपये छूट के साथ खरीदा जा सकता है। हालांकि, यह ऑफर केवल Flipkart पर है। आइये, फोन्स की कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन जानते हैं।

zoom icon
15

Google Pixel 7 and Google Pixel 7 Pro Display

इन दोनों स्मार्टफोन का डिस्प्ले साइज एक समान 6.3 इंच है। हालांकि, पिक्सल 7 में Full Hd+ डिस्प्ले मिलता है, जो Corning Gorilla Glass 3 Cover प्रोटेक्शन के साथ आता है। वहीं, प्रो मॉडल में Quad HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इस पर Corning Gorilla Glass Victus कवर मिलता है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120Hz तक और पीक ब्राइटनेस 1500nits है।

zoom icon
25

Google Pixel 7 and Google Pixel 7 Pro Specification

स्मार्टफोन्स गूगल की इन-हाउस चिप Google Tensor G2 से लैस हैं। Google Pixel 7 में 8GB RAM के साथ 256GB तक स्टोरेज मिलता है। वहीं, प्रो मॉडल 12GB RAM और 128GB स्टोरेज से लैस है।

zoom icon
35

Google Pixel 7 and Google Pixel 7 Pro Battery

स्मार्टफोन्स को पावर देने के लिए कंपनी ने Pixel 7 में 4270mAh की बैटरी दी है। प्रो मॉडल 4926 mAh के साथ आता है। दोनों स्मार्टफोन्स फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आते हैं। इन्हें Google के 30W USB-C चार्जर के साथ 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

zoom icon
45

Google Pixel 7 and Google Pixel 7 Pro Camera

Google Pixel 7 में 50MP का प्राइमरी और 12MP का सेकेंडरी सेंसर मिलता है। इसके अलावा, प्रो मॉडल में कंपनी ने 50MP का मेन, 48MP का अल्ट्रा वाइड और 12MP का तीसरा सेंसर दिया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों स्मार्टफोन्स 10.8MP कैमरे से लैस हैं।

zoom icon
55

Google Pixel 7 and Google Pixel 7 Pro Price and Offer

स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 56,999 रुपये है। इसे अभी Flipkart से खरीदने पर 7000 रुपये की सीधा डिस्काउंट मिलता है। वहीं, Pixel 7 Pro की कीमत 80,999 रुपये है। इस पर 10,000 रुपये की छूट है। ध्यान रखें कि ये ऑफर केवल American Express और Axis बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर मिलेगा।