Follow Us on

50MP कैमरा, 12GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ Vivo T4 Ultra 5G भारत में लॉन्च, देखें First Look

50MP Camera 12GB RAM 512GB storage Vivo T4 Ultra 5G launched Price in India Best Camera phone under 40000 specifications sale: वीवो टी4 अल्ट्रा फोन ने भारत में मारी धमाकेदार एंट्री। यहां जानें कीमत, सेल और फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स।

Written By: Manisha | By: Manisha | Published: Jun 11, 2025, 01:14 PM (IST)

zoom icon
18

Vivo T4 Ultra 5G Display

Vivo T4 Ultra फोन में 6.67 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz का है। इसका रेजलूशन 2,800 X 1,260 पिक्सल है। इसमें 5,000 nits ब्राइटनेस मौजूद है।

zoom icon
28

Vivo T4 Ultra 5G Performance

Vivo T4 Ultra 5G फोन MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर से लैस है। साथ ही फोन Android 15-बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करता है। इसके साथ कंपनी 3 साल तक का OS अपडेट और 4 साल तक का सिक्योरिटी पैच अपडेट प्रोवाइड करेगी।

zoom icon
38

Vivo T4 Ultra 5G RAM

Vivo T4 Ultra 5G फोन को कंपनी ने तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। इसमें 8GB RAM + 256GB स्टोरेज, 12GB RAM + 256GB स्टोरेज और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज शामिल है।

zoom icon
48

Vivo T4 Ultra 5G Camera

Vivo T4 Ultra 5G फोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इस सेटअप में 50MP IMX921 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ OIS सपोर्ट मिलता है। वहीं, दूसरा 50MP का पेरिस्कोप सेंसर मिलता है, जिसके साथ 3X ऑप्टिकल जूम और 100X डिजिटल जूम की सुविधा मिलती है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर मिलता है।

zoom icon
58

Vivo T4 Ultra 5G Selfie Camera

Vivo T4 Ultra 5G फोन में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

zoom icon
68

Vivo T4 Ultra 5G Battery

Vivo T4 Ultra 5G फोन की बैटरी 5500mAh की है। इसके साथ कंपनी ने 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है।

zoom icon
78

Vivo T4 Ultra 5G Price

Vivo T4 Ultra 5G फोन के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत 37,999 रुपये है। वहीं, 12GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत 39,999 रुपये है। 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये हैं।

zoom icon
88

Vivo T4 Ultra 5G Sale

Vivo T4 Ultra 5G फोन की सेल भारत में 18 जून से शुरू होगी। इस फोन में Meteor Grey और Phoenix Gold कलर ऑप्शन मिलते हैं। इस फोन पर बैंक कार्ड के जरिए 3000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।