Follow Us on

50MP+50MP+50MP कैमरा, 120W फास्ट चार्जिंग फीचर वाले Xiaomi 12 Pro 5G पर बेहतरीन ऑफर, मिल रहा 2000 रुपये का Instant Discount

50MP 50MP 50MP Camera12GB RAM 256GB Storage 120W Fast Charging featured Xiaomi 12 Pro 5G bumper offer on Amazon Great Summer Sale check price and discount: अमेजन पर चल रहे ग्रेट समर सेल में Xiaomi 12 Pro 5G प्रीमियम स्मार्टफोन पर बेहतरीन ऑफर मिल रहा है। यह फोन 120W फास्ट चार्जिंग, 12GB RAM, 50MP ट्रिपल कैमरा जैसे फीचर्स के साथ आता है।

Written By: Harshit Harsh | Edited By: Harshit Harsh | Published: May 06, 2023, 09:21 PM (IST) | Edited: May 06, 2023, 09:29 PM (IST)

zoom icon
15

Xiaomi 12 Pro का डिस्प्ले

Xiaomi 12 Pro में 6.73 इंच का WQHD+ 120Hz AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन के डिस्प्ले में पंच-होल डिजाइन दिया गया है। यह Dolby Vision, HDR10+ जैसे प्रीमियम फीचर को सपोर्ट करता है। साथ ही, इसके प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विकटस मिलेगा।

zoom icon
25

Xiaomi 12 Pro की परफॉर्मेंस

यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 प्रीमियम प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में 12GB RAM और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 2900mm वेपर चेंबर फीचर दिया गया है।

zoom icon
35

Xiaomi 12 Pro की बैटरी

इस स्मार्टफोन में 4,600mAh की बैटरी मिलती है। इस फोन में 120W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। यह Android 12 पर बेस्ड MIUI पर काम करता है। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी 18 मिनट में 0 से फुल चार्ज हो जाता है।

zoom icon
45

Xiaomi 12 Pro का कैमरा

Xiaomi 12 Pro 5G के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का प्राइमरी, 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का ही टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा दिया गया है।

zoom icon
55

Xiaomi 12 Pro की कीमत और ऑफर

शाओमी का यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में आता है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये है, जबकि इसका टॉप वेरिएंट 48,999 रुपये में आता है। Amazon Great Summer Sale में इस फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिल रहा है।