Follow Us on

50MP + 50MP + 50MP कैमरा, 120W फास्ट चार्जिंग, 12GB RAM वाले Xiaomi 13 Pro 5G पर धांसू ऑफर, 8000 रुपये सस्ते में घर लाने का मौका

50MP 50MP 50MP Camera 120W Fast charging 12GB RAM featured Xiaomi 13 Pro 5G huge discount offer on Amazon: शाओमी के सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन Xiaomi 13 Pro 5G की खरीद पर अच्छा ऑफर मिल रहा है। यह फोन 50MP के तीन कैमरे, 120W फास्ट चार्जिंग, 12GB RAM जैसे फीचर्स के साथ आता है।

Written By: Harshit Harsh | Edited By: Harshit Harsh | Published: Apr 07, 2023, 08:00 PM (IST) | Edited: Apr 08, 2023, 06:07 AM (IST)

zoom icon
15

Xiaomi 13 Pro 5G का डिस्प्ले

Xiaomi 13 Pro 5G में 6.73 इंच का Full HD+ 2K E6 AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में पंच-होल डिस्प्ले डिजाइन दिया गया है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस फोन के डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है।

zoom icon
25

Xiaomi 13 Pro 5G की परफॉर्मेंस

Xiaomi का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में 12GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन की इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड कर सकते हैं।

zoom icon
35

Xiaomi 13 Pro 5G की बैटरी

Xiaomi 12 Pro में 4820mAh की बैटरी मिलती है। इसमें चार्जिंग के लिए 120W USB Type C HyperCharging फीचर मिलता है। इसमें 50W वायरलेस चार्जिंग फीचर भी दिया गया है। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी 19 मिनट में 0 से फुल चार्ज हो जाती है। यह स्मार्टफोन Android 13 पर बेस्ड MIUI 14 पर काम करता है।

zoom icon
45

Xiaomi 13 Pro 5G का कैमरा

इस स्मार्टफोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेंसर मिलता है। फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन फीचर मिलता है। इसके अलावा फोन में 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का टेलीफोटो सेंसर मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32MP का कैमरा दिया गया है।

zoom icon
55

Xiaomi 13 Pro 5G की कीमत और ऑफर

Xiaomi 13 Pro 5G स्मार्टफोन एक ही स्टोरेज वेरिएंट 12GB RAM + 256GB में आता है। इसकी कीमत 79,999 रुपये है। इसे ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से लेने पर 8000 रुपये तक का बैंक ऑफर दिया जा रहा है। साथ ही, फोन की खरीद पर नो-कॉस् EMI और स्पेशल डिस्काउंट भी मिलेगा।