Follow Us on

5000mAh बैटरी वाले Oppo A Series के स्मार्टफोन पर तगड़ा डिस्काउंट, Amazon से खरीदने पर पाएं ऑफर

देश में Oppo A Series के कई स्मार्टफोन आते हैं। आज हम यहां Oppo A Series के स्मार्टफोन्स की बात करने वाले हैं, जो 5000mAh बैटरी के साथ आते हैं और इन स्मार्टफोन्स पर इस समय तगड़ा डिस्काउंट भी मिल रहा है। हालांकि, यह ऑफर चुनिंदा बैंक के कार्ड पर है। आइये, डिटेल में जानते हैं।

zoom icon
15

Oppo A17

इस स्मार्टफोन में 6.56 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 5000mAh बैटरी के साथ 50MP का मेन कैमरा मिलता है। स्मार्टफोन MediaTek Helio G35 प्रोसेसर और 4GB RAM के साथ 64GB स्टोरेज से लैस है। इसकी कीमत 12,499 रुपये से शुरू है। इसे अभी अमेजन से खरीदने पर 1000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट है। यह ऑफर HDFC बैंक के कार्ड पर मिल रहा है।

zoom icon
25

Oppo A57

ओप्पो के इस स्मार्टफोन में 6.56 इंच का डिस्प्ले, 13MP डुअल रियर कैमरा और 5000mAh की बैटरी दी गई है। फोन में MediaTek Helio G35 प्रोसेसर मिलता है। हैंडसेट 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ आता है। इसकी कीमत 13,999 रुपये है। फोन पर HDFC बैंक के कार्ड पर 1000 रुपये की छूट है।

zoom icon
35

Oppo A77

इस फोन में 5000mAh बैटरी के साथ 6.56 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 50MP का मेन कैमरा और MediaTek Helio G35 प्रोसेसर मिलता है। फोन में 4GB RAM के साथ 128GB तक स्टोरेज मिलता है। इसकी कीमत 15,499 रुपये से शुरू है। अमेजन से खरीदते समय HDFC बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर स्मार्टफोन पर 1500 रुपये का सीधा डिस्काउंट है।

zoom icon
45

Oppo A77s

फोन में 5000mAh बैटरी के साथ 6.56 इंच का डिस्प्ले और 50MP डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें Snapdragon 680 प्रोसेसर मिलता है। फोन 8GB RAM और 128GB स्टोरेज से लैस होता है। इसकी कीमत 17999 रुपये है। इस पर 1500 रुपये की छूट है।

zoom icon
55

Oppo A78 5G

इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी, 6.56 इंच का डिस्प्ले और 33W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। हैंडसेट 50MP AI कैमरा सेटअप के साथ आता है। फोन की कीमत 18,999 रुपये है। स्मार्टफोन 1500 रुपये की छूट के साथ आ रहा है।