Follow Us on

15000 रुपये से कम वाले 5G स्मार्टफोन पर छूट, 5000mAh बैटरी समेत मिलते हैं कई धांसू फीचर्स

Flipkart से इस समय 5G फोन्स को सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। आज हम आपको 15000 रुपये से कम और 5000mAh बैटरी वाले 5G फोन्स पर मिल रहे डिस्काउंट ऑफर्स के बारे में बताने वाले हैं। आइये, जानते हैं...

zoom icon
15

Poco M4 Pro 5G

पोको के इस फोन में 6.6 इंच का डिस्प्ले और 5000mAh की बैटरी मिलती है। इसके अलावा, हैंडसेट Mediatek Dimensity 810 और 50MP के मेन कैमरे से लैस है। इसमें 8GB तक RAM और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। फोन की शुरुआती कीमत 11,999 रुपये है। इस पर भी 10 प्रतिशत की छूट है, जो Citi और ICICI बैंक के कार्ड पर है।

zoom icon
25

Infinix Note 12 5G

इस 5G स्मार्टफोन में 6GB RAM के साथ 64GB स्टोरेज दिया गया है। डिवाइस Mediatek Dimensity 810 5G प्रोसेसर और 5000mAh बैटरी से लैस है। फोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले मिलता है। फोन की कीमत 12,999 रुपये से शुरू है। इसे अभी फ्लिपकार्ट से खरीदने पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट है। हालांकि, यह ऑफर Citi और ICICI बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर मिलेगा।

zoom icon
35

MOTOROLA G62 5G

मोटोरोला का यह फोन 8GB तक RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 5000mAh की बैटरी और Qualcomm Snapdragon 695 5G प्रोसेसर मिलता है। डिवाइस 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसकी कीमत 14,999 रुपये से शुरू है। फोन पर Citi और ICICI बैंक के कार्ड पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है।

zoom icon
45

Samsung Galaxy F23 5G

zoom icon
55

Realme 9 5G

रियलमी का यह डिवाइस 6.5 इंच के डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी के साथ आता है। इसमें Mediatek Dimensity 810 प्रोसेसर के साथ 48MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 6GB तक RAM और 128GB तक स्टोरेज मिलता है। फोन की कीमत 14,999 रुपयेसे शुरू है। इस पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट है।