Written By: Mona Dixit | By: Mona Dixit | Published: Nov 16, 2024, 12:44 PM (IST)
Written By: Mona Dixit | By: Mona Dixit | Published: Nov 16, 2024, 12:44 PM (IST)
Oppo के इस 5G स्मार्टफोन में 6.56 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजलूशन 1612 x 720, रिफ्रेश रेट 90Hz, टच सैंपलिंग रेट 90Hz और स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 89.8 प्रतिशत है।
स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में आता है। स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट में 4GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। ओप्पो के इस स्मार्टफोन का टॉप वेरिएंट 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
फोटोग्राफी के लिए इस 5G स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन के बैक में 13MP का मेन और 2MP का मेक्रो लेंस लगता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का कैमरा दिया गया है।
इस स्मार्टफोन में 3.5mm का हेडफोन, Bluetooth 5.3 और Wi-Fi 5 दिया गया है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस आईडी जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Oppo A59 5G स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी मिलती है। इस फोन में 33W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इसमें USB Type-C चार्जिंग पोर्ट मिलता है।
Oppo A59 5G स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6020 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन Android 14 पर बेस्ड ColorOS 13.1 पर रन करता है।
ओप्पो के इस स्मार्टफोन की कीमत 13,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन का टॉप वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 15,279 रुपये में आता है। फोन को दो कलर ऑप्शन Silk Gold और Starry Black में खरीदा जा सकता है।
ओप्पो के इस 5G स्मार्टफोन को अभी Flipkart से खरीदने पर Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक मिल रहा है। इसे 493 रुपये की मासिक किस्त पर खरीदा जा सकता है।