Follow Us on

5000mAh बैटरी, 64MP कैमरा, 6GB RAM वाले Realme Narzo N55 पर धांसू ऑफर, 526 रुपये EMI पर लाएं घर

Realme Narzo N55 को इस साल कंपनी ने बजट रेंज में पेश किया है। यह फोन 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट जैसे फीचर्स के साथ आता है। Amazon पर इस फोन को सस्ते में खरीदा जा सकता है।

Written By: Harshit Harsh | Edited By: Harshit Harsh | Published: Jul 10, 2023, 06:24 PM (IST) | Edited: Jul 10, 2023, 06:33 PM (IST)

zoom icon
15

Realme Narzo N55 का डिस्प्ले

रियलमी के इस बजट फोन में 6.72 इंच का फुल एचडी प्लस (FHD+) डिस्प्ले मिलता है। फोन में Apple iPhone 14 Pro सीरीज की तरह ही डायनैमिक आइलैंड फीचर मिलता है। फोन का डिस्प्ले हाई रिफ्रेश रेट 90Hz को सपोर्ट करता है।

zoom icon
25

Realme Narzo N55 की परफॉर्मेंस

यह फोन MediaTek Helio G88 प्रोसेसर पर काम करता है। रियलमी के इस फोन में 6GB तक RAM और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड कर सकते हैं।

zoom icon
35

Realme Narzo N55 की चार्जिंग

Realme Narzo N55 में 5000mAh की बैटरी मिलती है, जिसके साथ 33W SuperVOOC USB Type C चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। फोन Android 13 पर बेस्ड Realme UI 4.0 पर काम करता है।

zoom icon
45

Realme Narzo N55 का कैमरा

रियलमी के इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 64MP का प्राइमरी और 64MP का AI कैमरा मिलता है। फोन में सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा मिलेगा।

zoom icon
55

Realme Narzo N55 की कीमत और ऑफर

रियलमी का यह स्मार्टफोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 64GB और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज में आता है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। फोन का टॉप वेरिएंट 12,999 रुपये में मिलेगा। इस फोन को 526 रुपये की EMI में घर ला सकते हैं।