Follow Us on

5000mAh बैटरी और 4 कैमरे वाले POCO X5 5G की पहली सेल आज, मिल रहा 2000 रुपये का शानदार डिस्काउंट

POCO X5 5G की पहली सेल आज दिन के 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर आयोजित की जाएगी। पोको का यह स्मार्टफोन 5000mAh की दमदार बैटरी, 48MP कैमरा, 8GB RAM जैसे फीचर्स के साथ आता है। पहली सेल में फोन की खरीद पर 2,000 रुपये तक का फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा।

zoom icon
15

POCO X5 5G का डिस्प्ले

पोको का यह स्मार्टफोन पिछले दिनों भारत में लॉन्च हुआ है। इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन के डिस्प्ले में पंच-होल डिजाइन के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस फीचर मिलता है।

zoom icon
25

POCO X5 5G की परफॉर्मेंस

POCO X5 5G में Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर मिलता है। यह स्मार्टफोन 8GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज को सपोर्ट करता है। फोन की इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में साइड माउंटेड फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। साथ ही, यह स्मार्टफोन IP53 रेटेड है।

zoom icon
35

POCO X5 5G की बैटरी

पोको का यह बजट 5G स्मार्टफोन 5000mAh की बैटरी के साथ आता है, जिसके साथ 33W USB Type C फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। यह स्मार्टफोन Android 13 पर बेस्ड MIUI 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ, 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

zoom icon
45

POCO X5 5G का कैमरा

POCO X5 5G में चार कैमरे दिए गए हैं। फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 48MP का मेन यानी प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13MP का पंच-होल डिजाइन वाला फ्रंट कैमरा मिलेगा।

zoom icon
55

POCO X5 5G की कीमत और ऑफर

यह स्मार्टफोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 20,999 रुपये में आता है। इसे तीन कलर ऑप्शन- ब्लू, ग्रीन और ब्लैक में खरीद सकते हैं। पहली सेल में इस फोन को किसी भी कार्ड से खरीदने पर 2,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा।