Written By: Mona Dixit | By: Mona Dixit | Published: Feb 15, 2025, 01:32 PM (IST)
Written By: Mona Dixit | By: Mona Dixit | Published: Feb 15, 2025, 01:32 PM (IST)
Samsung Galaxy A55 5G स्मार्टफोन में 6.6 इंच का Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन का पिक्सल रेजलूशन 2340 x 1080, रिफ्रेश रेट 120Hz और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। यह स्मार्टफोन Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन के साथ आता है।
Samsung Galaxy A55 5G स्मार्टफोन तीन वेरिएंट के साथ आता है। फोन का बेस वेरिएंट 8GB RAM के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज से लैस है। स्मार्टफोन का दूसरा वेरिएंट 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। फोन के तीसरे और टॉप वेरिएंट में 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है।
Samsung Galaxy A55 5G स्मार्टफोन के बैक साइड में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में 50MP का मेन कैमरा मिलता है, जिसका अपर्चर F1.8 है। वहीं, रियर में 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 5MP का मेक्रो सेंसर भी दिया गया है। फोन में फ्लैश भी मिलता है।
Samsung Galaxy A55 5G स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का कैमरा दिया गया है। इसका अपर्चर F2.2 है। फोन नाइट फोटोग्राफी और सुपर HDR वीडियो सपोर्ट के साथ आता है। फोन 3840 x 2160 पिक्सल रेजलूशन वाली Ultra HD 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।
Samsung Galaxy A55 5G स्मार्टफोन में पावर के लिए जंबो 5000mAh की बैटरी दी गई है। फोन में चार्जिंग के लिए USB Type-C चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। यह स्मार्टफोन 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
Samsung Galaxy A55 5G स्मार्टफोन में कंपनी का इन हाउस चिपसेट 4nm Octa Core Exynos 1480 प्रोसेसर दिया गया है। सैमसंग का यह 5G स्मार्टफोन Android 14 पर बेस्ड One UI 6.1 पर रन करता है।
Samsung Galaxy A55 5G स्मार्टफोन की कीमत 33,999 रुपये से शुरू है। स्मार्टफोन का दूसरा वेरिएंट 36,999 रुपये में आता है। वहीं, फोन के टॉप वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है। फोन को दो कलर ऑप्शन Awesome Navy और Awesome Iceblue में खरीद जा सकता है।
Samsung Galaxy A55 5G स्मार्टफोन को अभी अमेजन से खरीदने पर 2000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। यह ऑफर Federal बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर दिया जा रहा है। फोन पर एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है।