Written By: Mona Dixit | By: Mona Dixit | Published: Sep 18, 2024, 01:56 PM (IST)
Written By: Mona Dixit | By: Mona Dixit | Published: Sep 18, 2024, 01:56 PM (IST)
रेडमी के इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच का फुल Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजलूशन 2400 x 1080, रिफ्रेश रेट 120Hz, पीक ब्राइटनेस 1000nits, टच सैंपलिंग रेट 2160Hz है।
इस स्मार्टफोन के तीन वेरिएंट आते हैं। फोन के बेस वेरिएंट में 6GB RAM के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। फोन का दूसरा टॉप वेरिएंट 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। टॉप वेरिएंट में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है।
फोन के बैक साइड साइड में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 108MP का मेन कैमरा और 2MP का दूसरा सेंसर मिलता है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डेप्थ कंट्रोल, प्रो मोड, डॉक्यूमेंट स्कैनर, HDR और गूगल लेंस बिल्ट-इन मिलता है।
रेडमी के इस फोन में 6nm MediaTek Dimensity 6080 प्रोसेसर दिया गया है। फोन Android 13 पर बेस्ड पर MIUI 14 पर रन करता है। फोन में 3.5mm का हेडफोन जैक मिलता है।
इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। चार्जिंग के लिए फोन में USB Type-C चार्जिंग पोर्ट मिलता है। इसमें USB OTG सपोर्ट भी मिलता है। फोन 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
रेडमी के इस फोन की कीमत 16,999 रुपये से शुरू है। दूसरे वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है। वहीं, फोन का टॉप वेरिएंट 19,999 रुपये में आता है। यह चार कलर ऑप्शन में आता है।
इस फोन को ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदने पर ICICI बैंक के कार्ड पर 1500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही, HDFC, SBI, AXIS के कार्ड पर भी यह ऑफर है।