Written By: Manisha | By: Manisha | Published: May 07, 2026, 06:43 PM (IST)
गर्मी के मौसम में एसी खरीदना किसी बड़ी झंझट से कम नहीं होता। मार्केट में एसी की भरमार है। बजट रेंज से लेकर प्रीमियम रेंज तक आपको कई सारे ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध मिलते हैं।
हालांकि, एसी की भीड़ से एक परफेक्ट एसी अपने घर के लिए खरीदना अपने-आप में ही एक टास्क है। अगर आप भी जल्द ही नया एसी खरीदने जा रहे हैं। तो सिर्फ कम रेंज देखकर ही एसी न खरीदें।
कई बार कम रेंज के एसी कम स्टार के साथ आते हैं, जिन्हें चलाकर आपके बिजली का बिल काफी ज्यादा आ सकता है। एसी खरीदने से पहले एसी के साथ मिलने वाले स्टार पर जरूर फोकस करें। 5 स्टार के साथ आने वाला एसी बिजली की खपत कम करते हैं और आपके बिजली का बिल कम आता है। यहां देखें 5 स्टार रेटिंग के साथ आने वाले टॉप एसी डील्स।
Voltas 185V Vectra CAR 1.5 ton 5 star को Amazon से 38,490 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस पर 2500 रुपये का डिस्काउंट ऑफर भी मिल रहा है। फीचर्स की बात करें, तो यह 1.5 टन एसी 5 स्टार रेटिंग के साथ आता है, जो कि बिजली की खपत को कम करके आपके बिजली की बिल को कम करता है। कंपनी का दावा है कि यह एसी 111 से लेकर 150 sq. ft तक के कमरे को कूल करने में सक्षम है। कंपनी ने इसमें 4 एडजस्टबेल कूलिंग मोड भी दिए हैं।
Panasonic 1.5 Ton 5 Star को 47,800 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस पर भी बैंक कार्ड के जरिए 2500 रुपये का डिस्काउंट ऑफर भी मिल रहा है। फीचर्स की बात करें, तो यह भी 1.5 टन एसी है, जो कि 5 स्टार रेटिंग के साथ आता है। यह एक WiFi Inverter स्मार्ट एसी है, जिसमें आपको DustBuster Tech, Matter Enabled, AI, Higher Airflow, Copper Cond जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Cruise 1.5 Ton 5 Star, New star rated, Inverter Split AC को अमेजन से 35,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह कंपनी का 1.5 टन एसी है, जो कि 5 स्टार रेटिंग के साथ आता है। यह Copper, Convertible 4-in-1 एसी है। कंपनी का दावा है कि यह 55 डिग्री तक की गर्मी में आपको शानदार कूलिंग प्रोवाइड करता है। इसमें PM 2.5 Filter दिया गया है।
Hitachi 1 Ton 5 Star एसी को आप 36,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस एसी पर 2500 रुपये का डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। यह 1 टन एसी है, जिसमें आपको 5 स्टार रेटिंग मिलेगी। इस एसी में 4 Way Swing व Anti-Bacterial Filter जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Lloyd 1.5 Ton 5 Star को 38,490 रुपये में खरीद सकते हैं। यह 1.5 टन वाला एसी है, जिसमें 5 स्टार रेटिंग मौजूद है। यह भी 5 in 1 Convertible एसी है। इस कंपनी का भी कहना है कि यह 52 डिग्री की गर्मी में भी ठंडक प्रोवाइड करेगी। इसमें PM 2.5 Air Filter जैसे फीचर्स मिलते हैं।