Follow Us on

Microsoft Build 2023 में हुए 5 बड़े ऐलान: AI Copilot से लेकर Bing ChatGPT सपोर्ट तक, देखें लिस्ट

Microsoft ने 23 मई को Microsoft Build 2023 इवेंट का आयोजन किया था। इस इवेंट के दौरान कंपनी के CEO Satya Nadella ने कई बड़े ऐलान किए। फोटो गैलेरी में देखें इवेंट में किए गए 5 बड़ी घोषणाएं।

Written By: Manisha | By: Manisha | Published: May 24, 2023, 02:57 PM (IST)

zoom icon
15

Windows 11 में मिलेगा AI Copilot

Microsoft AI बेस्ड वर्चुअल असिस्टेंट Copilot टूल को कई महीने पहले ही लॉन्च किया था। यह कंपनी का सबसे प्रोडक्टिव टूल है, जो कि यूजर्स की वर्क लाइफ आसान बनाने के लिए पेश किया गया था। Microsoft Build इवेंट में कंपनी ने ऐलान किया कि वह अब इस टूल को Windows 11 में भी ला रहे हैं। इससे पहले इसे Edge और अपने Office ऐप्स में लाया गया था।

zoom icon
25

Windows 11 ऐसे काम करेगा AI Copilot

विंडोज 11 यूजर्स के पास साइडबार में एक चैटबॉट दिया जाएगा, जो सभी सवालों के जवाब देगा। कोपिलॉट को विंडोज 11 में इंटीग्रेट किया जाएगा और इसे टास्कबार से एक्सेस कर पाएंगे। यह टूल जून में Windows 11 के प्रीव्यू में उपलब्ध होना शुरू हो जाएगा।

zoom icon
35

ChatGPT में आ रहा Bing

कॉन्फ्रेंस में घोषणा की है गई कि Bing को ChatGPT में डिफॉल्ट सर्च इंजन के तौर पर लाया जा रहा है। साधारण शब्दों में रहें तो अब चैटजीपीटी में डिफॉल्ट ब्राउजर बिंग होगा।

zoom icon
45

प्लगइन पर बेस्ड होगा Bing

Bing अचानक ChatGPT में दिखाई नहीं देगा। यह एक प्लगइन पर बेस्ड होगा, जिसे Microsoft ने ChatGPT प्लेटफॉर्म के लिए बनाया है और यह प्रीमियम ChatGPT+ (जो GPT-4 पर बेस्ड है) पर शुरू होगा।

zoom icon
55

Windows Terminal में आया AI चैटबॉट

इन सब के अलावा, Windows Termina में भी AI चैटबॉट शामिल होगा, जो कि GitHub Copilot इंटीग्रेशन के जरिए लाया जाएगा। जो डेवलपर्स GitHub Copilot का इस्तेमाल करते हैं, वह इस चैटबॉट को सीधे एक्सेस कर सकते हैं। इसके जरिए उन्हें कोड रिकमेंडेशन व एरर एक्सप्लेनेशन को समझने में मदद मिलेगी।