Follow Us on

4D Curve+ डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी और 50MP फ्रंट कैमरा के साथ Realme P4 Pro 5G ने मारी एंट्री, कीमत 25000 से कम

4D Curve plus Display 7000mAh battery 50MP Front Camera featured Realme P4 Pro 5G launched price in India specs sale offer: रियलमी का नया 7000mAh बैटरी वाला फोन भारत में लॉन्च। तस्वीरों में देखें फोन की पहली झलक और टॉप फीचर्स।

Written By: Manisha | By: Manisha | Published: Aug 20, 2025, 06:28 PM (IST)

zoom icon
18

Realme P4 Pro 5G Display

Realme P4 Pro 5G फोन में 6.8 इंच का FHD+ 4D Curve+ डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 144Hz का है। वहीं, रेजलूशन 1,080×2,800 पिक्सल है। इसके अलावा, डिस्प्ले में 6500 Nits तक की मैक्स ब्राइटनेस मिलती है।

zoom icon
28

Realme P4 Pro 5G Performance

Realme P4 Pro 5G फोन Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर से लैस है। इसके अलावा, फोन Android 15 बेस्ड Realme UI 6 पर काम करता है।

zoom icon
38

Realme P4 Pro 5G RAM

Realme P4 Pro 5G फोन को कंपनी ने 3 वेरिएंट्स में पेश किया है। इसमें 8GB RAM + 128GB स्टोरेज, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज के वेरिएंट्स शामिल हैं।

zoom icon
48

Realme P4 Pro 5G Camera

Realme P4 Pro 5G फोन में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में आपको 50MP Sony IMX896 प्राइमरी कैमपा मिलता है, जिसके साथ OIS सपोर्ट मौजूद है। इसके अलावा, सेटअप में 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर दिया गया है।

zoom icon
58

Realme P4 Pro 5G Selfie Camera

Realme P4 Pro 5G में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

zoom icon
68

Realme P4 Pro 5G Battery

Realme P4 Pro 5G फोन की बैटरी 7000mAh की है। इसके साथ आपको 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

zoom icon
78

Realme P4 Pro 5G Price

Realme P4 Pro 5G फोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। वहीं, 256GB मॉडल को 26,999 रुपये में पेश किया गया है। 12GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत 28,999 रुपये है।

zoom icon
88

Realme P4 Pro 5G Sale

Realme P4 Pro 5G फोन की सेल 27 अगस्त से Flipkart पर दोपहर 12 बजे से भारत में शुरू होने वाली है। इस फोन पर बैंक कार्ड के जरिए अलग से 3000 रुपये का डिस्काउंट दिया जाने वाला है।