Written By: Mona Dixit | By: Mona Dixit | Published: Jul 16, 2024, 01:33 PM (IST)
Written By: Mona Dixit | By: Mona Dixit | Published: Jul 16, 2024, 01:33 PM (IST)
इस आईफोन में 6.7 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले दिया गया है। इसकी पीक ब्राइटनेस 1600 nits और पिक्सल रेजलूशन 2796 x 1290 है। फोन डायनामिक आईलैंड और HDR डिस्प्ले सपोर्ट के साथ आता है।
आईफोन 15 प्लस के तीन वेरिएंट आते हैं। इसके बेस वेरिएंट में 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। फोन का दूसरा वेरिएंट 256GB स्टोरेज के साथ आता है। इसके तीसरे और टॉप वेरिएंट में 512GB स्टोरेज मिलता है।
आईफोन 15 सीरीज के इस हैंडसेट में कंपनी की इन-हाउस चिप A16 Bionic 6 Core दी गई है। फोन iOS 17 पर रन करता है।
इस फोन के बैक साइड में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 48MP का मेन कैमरा और 12MP का दूसरा सेंसर लगा है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का कैमरा दिया गया है।
फोन में बिल्ट-इन स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए फोन में Bluetooth v5.3 और WiFi 6 दिया गया है। फोन एक नेनो सिम और eSIM सपोर्ट के साथ आता है। इसमें फेस आईडी जैसे फीचर्स मिलते हैं।
आईफोन 15 प्लस Flipkart पर 81,999 रुपये की शुरुआती कीमत में आया है। फोन तीन कलर ब्लैक, ब्लू और ग्रीन ऑप्शन में आता है।
इसे अभी Flipkart से खरीदने पर 4000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। हालांकि, यह ऑफर केवल ICICI और SBI बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर मिलेगा।