Follow Us on

4 कैमरे, 5000mAh बैटरी, 8GB RAM वाले Redmi Note 12 5G पर बंपर ऑफर, 816 रुपये EMI पर लाएं घर

48MP AI Camera 5000mAh battery 8GB RAM featured Redmi Note 12 5G discount offer on Amazon Freedom Sale: रेडमी नोट सीरीज के लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन की खरीद पर अच्छा ऑफर मिल रहा है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर शुरू होने वाले सेल में इसे बैंक ऑफर्स और अच्छे EMI के साथ खरीदा जा सकता है।

zoom icon
15

Redmi Note 12 5G का डिस्प्ले

Redmi Note 12 5G में 6.67 इंच का FHD+ SuperAMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन के डिस्प्ले में पंच-होल डिजाइन दिया गया है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स तक है और यह 240Hz टच सैम्पलिंग रेट को सपोर्ट करता है।

zoom icon
25

Redmi Note 12 5G की परफॉर्मेंस

यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 4 Gen 1 प्रोसेसर पर काम करता है। इस फोन में 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन की इंटरनल मेमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड कर सकते हैं।

zoom icon
35

Redmi Note 12 5G की बैटरी

इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी मिलती है, जिसके साथ 33W USB Type C फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है और यह Android 13 पर बेस्ड MIUI पर काम करता है।

zoom icon
45

Redmi Note 12 5G का कैमरा

रेडमी के इस स्मार्टफोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 48MP का मेन कैमरा मिलेगा। इसके अलावा 2MP के दो और कैमरे दिए गए हैं। रेडमी के फोन के बैक के कैमरे में AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सपोर्ट मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का कैमरा दिया जाएगा।

zoom icon
55

Redmi Note 12 5G की कीमत और ऑफर

यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 128GB, 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। फोन की शुरुआती कीमत 16,999 रुपये है। इसके अन्य दो वेरिएंट्स क्रमशः 18,999 रुपये और 20,999 रुपये में मिलेंगे। इस फोन की खरीद पर 2,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा इसे 816 रुपये की शुरुआती EMI में घर ला सकते हैं।