Follow Us on

32MP सेल्फी कैमरे के साथ OPPO F23 5G हुआ लॉन्च, तस्वीरों में देखें First Look और टॉप-5 फीचर्स

OPPO F23 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने इस फोन को 25,000 से कम की कीमत में पेश किया है। गैलेरी में जानें इस मिड-रेंज फोन में मिलने वाले टॉप-5 फीचर्स।

Written By: Manisha | By: Manisha | Published: May 15, 2023, 01:21 PM (IST)

zoom icon
15

OPPO F23 5G Display

OPPO F23 5G फोन में 6.72 इंच full-HD+डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz और रेजलूशन 2400x1080 पिक्सल है। वहीं, इसमें 550nits की मैक्सिमम ब्राइटनेस दी गई है।

zoom icon
25

OPPO F23 5G Performance

OPPO F23 5G फोन Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर से लैस है। इसके साथ फोन में 8GB RAM और 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन में 8GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट भी मिलता है। साथ ही इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

zoom icon
35

OPPO F23 5G Camera

OPPO F23 5G फोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 64MP का प्राइमरी कैमरा, 2MP का सेकेंडरी कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा शामिल होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का धाकड़ फ्रंट कैमरा दिया गया है।

zoom icon
45

OPPO F23 5G Battery

OPPO F23 5G फोन की बैटरी 5,000mAh की है, जिसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता सकता है। फास्ट चार्जिंग के लिए SuperVOOC टेक्नोलॉजी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ब्लूटूथ, जीपीएस, हेडफोन जैक और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे फीचर मौजूद हैं।

zoom icon
55

OPPO F23 5G Price

OPPO F23 5G स्मार्टफोन की कीमत 24,999 रुपये तय की है। यह दाम फोन के 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन की प्री-बुकिंग आज 15 मई दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई है। फिलहाल सेल तारीख अभी रिवील नहीं की गई है। यह फोन दो कलर ऑप्शन Bold Gold और Cool Black में आता है।