Follow Us on

200MP बैक और 32MP सेल्फी कैमरा के साथ Realme 11 Pro+ 5G हुआ लॉन्च, तस्वीरों में देखें First Look

Realme 11 Pro+ 5G रियलमी 11 सीरीज का सबसे प्रीमियम फोन है। यह फोन कम दाम में 200MP वाला तगड़ा कैमरा लेकर आया है। तस्वीरों में फर्स्ट लुक के साथ देखें फोन के सभी धाकड़ फीचर्स।

Written By: Manisha | By: Manisha | Published: May 10, 2023, 04:15 PM (IST)

zoom icon
15

Realme 11 Pro+ Display

Realme 11 Pro+ फोन में 6.7 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसका रेजलूशन 1080x2412 पिक्सल है।

zoom icon
25

Realme 11 Pro+ Performance

Realme 11 Pro+ फोन MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ अधिकतम 12GB RAM और 1TB तक की स्टोरेज मिलेगी। यह फोन Android 13 बेस्ड RealmeUI 4.0 पर काम करता है।

zoom icon
35

Realme 11 Pro+ Camera

Realme 11 Pro+ में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें प्राइमरी कैमरा 200MP का है, जिसमें OIS सपोर्ट दिया गया है। सेकेंडरी कैमरा 8MP और तीसरा कैमरा 2MP का शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

zoom icon
45

Realme 11 Pro+ Battery

Realme 11 Pro+ फोन में 5000mAh की बैटरी और उसके साथ 100W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। कंपनी ने इस फोन को Starry Night Dark, City of Greens और City of Sunrise कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

zoom icon
55

Realme 11 Pro+ Price

Realme 11 Pro+ मॉडल की कीमत CNY 1999 (लगभग 23,673 रुपये) से शुरू होती है, जिसमें फोन का 12GB RAM+256GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। फोन का एक 12GB + 512GB भी है, जिसकी कीमत CNY 2299 (लगभग 27,230 रुपये) है। वहीं, टॉप 12GB RAM+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2599 (लगभग 30,784 रुपये) है।