Written By Ajay Verma
Written By Ajay Verma
Edited By: Ajay Verma| Published By: Ajay Verma| Published: Apr 03, 2026, 12:08 PM (IST)
ओप्पो रेनो 15 प्रो 5जी में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का अल्ट्रा वाइड, 200MP का वाइड एंगल और 50MP का टेलीफोटो लेंस शामिल है। इन तीनों लेंस को ऑटो-फोकस का सपोर्ट मिला है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ओप्पो रेनो 15 प्रो में 50MP का कैमरा दिया गया है। इसका अपर्चर f/2.0 है। यह ऑटो-फोकस से लैस है। इसमें फोटो, वीडियो, पोट्रेट, नाइट, डुअल व्यू वीडियो और टाइम-लैप्स मोड मिलता है।
ओप्पो का यह स्मार्टफोन 6500mAh बैटरी से लैस है। इसको 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का साथ मिला है। इसमें Proximity, Ambient light, E-compass और Accelerometer जैसे सेंसर दिए गए हैं।
OPPO Reno 15 Pro स्मार्टफोन FHD+ डिस्प्ले के साथ आता है। इसका साइज 6.78 इंच, रेजलूशन 2772 × 1272 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसकी नॉर्मल ब्राइटनेस 600 निट्स है। इस पर Corning Gorilla Glass Victus 2 लगा है।
ओप्पो के इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर दिया गया है। इसका सीपीयू 8 कोर वाला है। इसमें ARM G720 जीपीयू मिलता है। इसके अलावा, हैंडसेट में 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज मिलती है।
डेटा की प्रोटेक्शन के लिए रेनो 15 प्रो में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की सुविधा दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में सिम कार्ड स्लॉट, वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, एनएफसी और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट मिलता है।
OPPO Reno 15 Pro फोन ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Flipkart पर लिस्ट है। इस फोन का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट 67,999 रुपये में मिल रहा है। इसके 12GB+512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 72,999 रुपये रखी गई है।
ओप्पो के इस 5जी फोन पर 7,299 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह ऑफर HDFC बैंक की तरफ से दिया जा रहा है। इस पर 9 महीने के लिए 7300 रुपये की EMI दी जा रही है। इस पर 63 हजार से ज्यादा का एक्सचेंज ऑफर भी है।