Written By: Manisha | By: Manisha | Published: May 21, 2026, 08:33 PM (IST)
Oppo Find X9 Ultra फोन में 6.82 इंच का QHD+ डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। वहीं, रेजलूशन 1,440×3,168 पिक्सल है। कंपनी ने इस डिस्प्ले में Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन मिलता है।
Oppo Find X9 Ultra फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस है। इसके अलावा, फोन Android 16 बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है।
Oppo Find X9 Ultra फोन में 16GB RAM व 512GB स्टोरेज मिलती है।
Oppo Find X9 Ultra फोन में फोटोग्राफी के लिए Hasselblad क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में आपको 200MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर, 200MP का टेलीफोटो सेंसर और 50MP का अल्ट्रा-टेलीफोटो सेंसर मौजूद है।
Oppo Find X9 Ultra में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी ने फोन में 50MP का ही फ्रंट कैमरा दिया है।
Oppo Find X9 Ultra फोन की बैटरी 7,050mAh की है, जिसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
Oppo Find X9 Ultra फोन के 16GB RAM + 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,69,999 रुपये है।
Oppo Find X9 Ultra की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। प्री-बुकिंग के जरिए यूजर्स को 11,000 रुपये की कीमत वाला गिफ्ट बॉक्स मिल रहा है। इस बॉक्स में Oppo Enco Air 5 Pro TWS और Oppo Find X9 Ultra कवर शामिल होगा।